facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Credit card से खर्च पहली बार 1.4 लाख करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा

Advertisement

HDFC बैंक के मई में सबसे ज्यादा 1.81 करोड़ सक्रिय चलन में थे। क्रेडिट कार्ड पर बकाया के मामले में 28.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बैंक शीर्ष पर रहा।

Last Updated- July 16, 2023 | 2:39 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

क्रेडिट कार्ड (Credit card) से खर्च मई महीने में रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले वित्त वर्ष में पूरे साल के दौरान क्रेडिट कार्ड खर्च या उसपर बकाया राशि एक दायरे में रहीं। इस साल मासिक आधार पर यह पांच प्रतिशत बढ़ी है।

तेजी से बढ़ी क्रेडिट कार्ड की संख्या

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस साल इस्तेमाल वाले क्रेडिट कार्ड की संख्या जनवरी से 50 लाख से ज्यादा बढ़कर मई में रिकॉर्ड 8.74 करोड़ पर पहुंच गई। नए कार्ड की बात करें, तो 20 लाख का इस्तेमाल चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह में ही हुआ है। जनवरी, 2023 में देश में 8.24 करोड़ सक्रिय क्रेडिट कार्ड थे। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है और फरवरी में यह 8.33 करोड़, मार्च में 8.53 करोड़, अप्रैल में 8.65 करोड़ कार्ड पर पहुंच गई।

Also read: Editorial: सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी का लाभ उठाने का मौका

एक क्रेडिट कार्ड से औसत खर्च भी 16,144 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंचा

रिजर्व बैंक के अनुसार, क्रेडिट कार्ड से खर्च वित्त वर्ष 2022-23 में पूरे साल में 1.1-1.2 लाख करोड़ रुपये रहा, लेकिन चालू वित्त वर्ष में यह मई में 1.4 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि एक क्रेडिट कार्ड से औसत खर्च भी 16,144 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

Also read: RBI और UAE सेंट्रल बैंक ने लोकल करेंसी में कारोबार के लिए किया समझौता, रुपया- दिरहम में बढ़ेगा ट्रांजैक्शन

HDFC बैंक के पास है सबसे अधिक एक्टिव क्रेडिट कार्ड

HDFC बैंक के मई में सबसे ज्यादा 1.81 करोड़ सक्रिय चलन में थे। क्रेडिट कार्ड पर बकाया के मामले में 28.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ बैंक शीर्ष पर रहा। दूसरे स्थान पर SBI कार्ड के 1.71 करोड़ इस्तेमाल में थे। इसके बाद ICICI बैंक के 1.46 करोड़ कार्ड प्रयोग में थे। एक्सिस बैंक 1.24 करोड़ से अधिक क्रेडिट कार्ड के साथ चौथे स्थान पर था।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 2:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement