facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकदी की तंग स्थिति से सुस्त हो सकती है ऋण की वृद्धिः S&P

Advertisement

तेज आर्थिक वृद्धि के बीच बैंकों के ऋण में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जो एक साल पहले 16.5 प्रतिशत थी।

Last Updated- February 05, 2024 | 10:09 PM IST
Bank-बैंक

अगर जमा में वृद्धि की दर सुस्त बनी रहती है तो अगले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) में बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण की वृद्धि दर घटकर 12 से 14 प्रतिशत रह सकती है। S&P ग्लोबल रेटिंग्स के मुताबिक जमा लागत बढ़ने और धन हासिल करने की प्रतिस्पर्धा का असर पड़ेगा।

तेज आर्थिक वृद्धि के बीच बैंकों के ऋण में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जो एक साल पहले 16.5 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 तक जमा में पिछले साल की तुलना में 13.1 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो एक साल पहले के 10.6 प्रतिशत से ज्यादा है। इसमें एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय का असर शामिल नहीं है।

S&P ग्लोबल रेटिंग्स में क्रेडिट एनालिस्ट निकिता आनंद ने कहा, ‘भारतीय बैंकों के जमा में वृद्धि, ऋण की तुलना में बहुत पीछे चल रही है। इसकी वजह से नकदी की तंग स्थिति बनी हुई है।’

रिजर्व बैंक की दिसंबर 2023 की मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद से नकदी की कमी बढ़ी है। शुद्ध नकदी समायोजन सुविधा (एलएएफ) सितंबर 2023 के मध्य से ही घाटे की स्थिति में बनी हुई है।

भारतीय स्टेट बैंक की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक व्यवस्था में इस समय नकदी की कमी 2.3 लाख करोड़ रुपये है और दिसंबर 2023 की पॉलिसी के बाद यह औसतन 1.8 लाख करोड़ रुपये रही है।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 से 8 फरवरी को होनी है, जिसमें नीतिगत रुख और दरों की समीक्षा होगी। आनंद ने कहा कि नकदी की तंग स्थिति में बैंक होलसेल फंडिंग पर विचार करने को बाध्य हो सकते हैं।

इस तरह के फंड की ज्यादा लागत से मुनाफे पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे विचार से फंड की लागत बढ़ने और वित्त वर्ष 2025 में दरों में संभावित कटौती से ब्याज से मुनाफा सीमित होगा।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement