facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिसिल ने इंडसइंड बैंक की लॉन्गटर्म रेटिंग पर जताई चिंता, निगेटिव वॉच में डाला

Advertisement

प्रबंधन में इस्तीफे और ऑडिट जांच के चलते उठाया गया कदम, एमएफआई कारोबार पर भी नजर

Last Updated- May 08, 2025 | 11:16 PM IST
IndusInd Bank

घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने निजी क्षेत्र के कर्जदाता इंडसइंड बैंक के दीर्घावधि डेट इंस्ट्रूमेंट को ‘रेटिंग वाच विद नेगेटिव इंप्लीकेशंस’ की श्रेणी में रखा है। दीर्घावधि इंस्ट्रूमेंट्स में 4,000 करोड़ रुपये के टियर-2 बॉन्ड और 1,500 करोड़ रुपये के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड शामिल हैं।

बैंक से शीर्ष प्रबंधन के दो लोगों के हाल के इस्तीफे और बैंक के आंतरिक ऑडिट विभाग द्वारा माइक्रोफाइनैंस (एमएफआई) कारोबार की कुछ चिंताओं की चल रही जांच के खुलासे के बाद रेटिंग की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही मार्च में बैंक ने कहा था कि उसके डेरिवेटिव्स के अकाउंटिंग में विसंगतियां पाई गई हैं।

इंडसइंड बैंक के शेयर बीएसई में 0.94 प्रतिशत गिरकर 825.35 रुपये पर बंद हुए। पिछले 2 महीनों में अब तक कुल जमाराशियों में कोई खास निकासी नहीं हुई है। 31 मार्च, 2025 तक बैंक के पास 4.11 लाख करोड़ रुपये जमा था और कासा (चालू खाता और बचत खाता) अनुपात 32.8 प्रतिशत था, जबकि 31 दिसंबर, 2024 तक यह क्रमश: 4.09 लाख करोड़ रुपये और 34.9 प्रतिशत था।

इस अवधि के दौरान कुछ खुदरा और छोटे कारोबारी ग्राहकों द्वारा जमा राशि से निकासी की गई है। यह जमाराशि 31 मार्च, 2025 को 1.85 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को 1.89 लाख करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement