facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल करेंसी से सीमा पार लेनदेन होगा आसान: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

Advertisement

दास ने कहा, ‘अब तक हुई प्रगति के बावजूद उच्च लागत, सुस्त रफ्तार, सीमित पहुंच और पारदर्शिता का अभाव जैसी सीमा पार भुगतान की प्रमुख चुनौतियां बरकरार हैं

Last Updated- September 04, 2023 | 10:12 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर श​क्तिकांत दास ने आज कहा कि सीमा पार भुगतान की ऊंची लागत और सुस्त रफ्तार की समस्याओं से निपटने में केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है जिसके जरिये लेनदेन में तुरंत निपटान की सुविधा मिलती है।

दास ने कहा कि सीमा पार लेनदेन जी20 का एक प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा कि अब तक हुई तमाम प्रगति के बावजूद इस प्रकार के लेनदेन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

दास ने कहा, ‘अब तक हुई प्रगति के बावजूद उच्च लागत, सुस्त रफ्तार, सीमित पहुंच और पारदर्शिता का अभाव जैसी सीमा पार भुगतान की प्रमुख चुनौतियां बरकरार हैं।’ उन्होंने कहा कि कहीं अ​धिक तेज, सस्ती, पारदर्शी और अधिक समावेशी सीमा पार भुगतान सेवाओं से दुनिया भर के लोगों और अर्थव्यवस्थाओं को जबरदस्त लाभ होगा।

आरबीआई और बैंक फॉर इंटरनैशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) द्वारा आयोजित जी20 टेक​स्प्रिंट फिनाले को संबो​धित करते हुए दास ने कहा, ‘इससे आ​र्थिक वृद्धि, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय समावेशन में भी मदद मिलेगी।’

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत चौथे जी20 टेक​स्प्रिंट की शुरुआत 4 मई, 2023 को की गई थी। इसका विषय था: सीमा पार भुगतान के लिए तकनीकी समाधान। पिछले साल आरबीआई ने परीक्षण के तौर पर दो सीबीडीसी परियोजनाएं शुरू की थीं। इनमें से एक खुदरा क्षेत्र के लिए और दूसरा थोक श्रेणी के लिए था। दास ने कहा कि आरबीआई धीरे-धीरे इसका विस्तार कई अन्य बैंकों, तमाम शहरों, अ​धिक से अ​धिक लोगों और अ​धिक उपयोग के मामलों तक कर रहा है।

दास ने कहा, ‘हम अनुभव के आधार पर जो डेटा तैयार कर रहे हैं, वह नीतियां बनाने और भविष्य का रुख निर्धारित करने में काफी मददगार साबित होगा। मैं समझता हूं कि सीबीडीसी अपनी तत्काल निपटान सुविधा के साथ सीमा पार भुगतान की लागत को कम करने, उसकी रफ्तार बढ़ाने और उसे कहीं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।’

दास ने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के लिए एक परिवेश तैयार करने में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) काफी महत्त्वपूर्ण साबित हुआ है। इससे वित्तीय समावेशन को रफ्तार देने में मदद मिली। यूपीआई के जरिये उन लाखों लोगों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ा गया जिनके पास बैंकिंग सुविधा नहीं थी।

दास ने कहा, ‘यूपीआई के जरिये हर महीने 10 अरब से अ​धिक लेनदेन होते हैं। इसके साथ ही यूपीआई अब भारत में डिजिटल भुगतान की बुनियाद बन चुका है और यह फिनटेक क्षेत्र में नवाचार की लहर को बढ़ावा देने में भी मदद कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि 70 से अ​धिक मोबाइल ऐप और 5 करोड़ से अधिक व्यापारी यूपीआई भुगतान को स्वीकार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement