facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CSB Bank Q4 results: लाभ 19 फीसदी बढ़कर 156 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 4:56 PM IST
CSB Q2 Results
BS

निजी क्षेत्र के CSB बैंक (Catholic Syrian Bank Limited) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही का 19 फीसदी बढ़कर 156 करोड़ रुपये रहा। CSB ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

बैंक ने इससे पिछले वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 131 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक की चौथी तिमाही के दौरान कुल आय 583.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 762.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

CSB का 31 मार्च, 2023 तक कुल कर्ज के फीसदी के रूप में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर कुल ऋण का 1.26 फीसदी रह गई। 31 मार्च, 2022 तक यह 1.81 फीसदी थी।

Also Read: Axis Bank Q4 Results: चौथी तिमाही में 5,728 करोड़ रुपये का हुआ घाटा

वहीं इस दौरान बैंक का नेट NPA भी 0.68 फीसदी से घटकर 0.35 फीसदी रह गया। केरल स्थित बैंक का शुद्ध लाभ पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बढ़कर 547 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2021-22 में इसने 458 करोड़ रुपये कमाया था।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement