facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyber ​​insurance market: भारत में रफ्तार पकड़ रहा है साइबर बीमा का बाजार – रिपोर्ट

Advertisement

Cyber ​​insurance market: सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अगले तीन साल में अपने डिजिटल ढांचे को सुरक्षित करने के लिए खर्च करने की इच्छा जताई है।

Last Updated- October 05, 2023 | 5:56 PM IST
Cyber Crime

Cyber ​​insurance market: भारत में साइबर बीमा बाजार रफ्तार पकड़ रहा है और आगामी वर्षों में इसके 27-30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। डेलॉयट की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का मौजूदा साइबर बीमा बाजार पांच-छह करोड़ डॉलर है और पिछले तीन साल से यह सालाना 27-30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

साइबर बीमा की जरूरत को लेकर बढ़ रही जागरूकता

रिपोर्ट ‘भारत में साइबर बीमा’ में कहा गया, “साइबर बीमा की जरूरत को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण अगले तीन से पांच साल तक यह वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।” रिपोर्ट कहती है कि तेजी से डिजिटल हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT), फार्मा और विनिर्माण जैसे उद्योगों के अलावा आपूर्ति श्रृंखला, खुदरा और वित्त जैसे व्यापक आर्थिक क्षेत्रों के साथ एकीकृत उद्योगों को साइबर अपराधियों के प्रमुख ‘लक्ष्य’ के रूप में माना जाता है। इसमें कहा गया, “इन क्षेत्रों में सामान्य तौर पर साइबर बीमा की स्वीकार्यता अधिक है।’’

Also read: लॉकर में रखा सामान खराब हो जाने पर बैंक देता है सीमित कवर, इसलिए करें यह उपाय

मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों का किया गया सर्वे

इस रिपोर्ट में कई मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (CISO) का सर्वे शामिल हैं। इनमें 70 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अगले तीन साल में अपने डिजिटल ढांचे को सुरक्षित करने के लिए खर्च करने की इच्छा जताई है। डेलॉयट ने कहा, “इस मामले में सबसे ज्यादा उत्सुक मध्यम-आकार की फर्में हैं। इसके विपरीत पर्याप्त उपभोक्ता ब्योरे की देखरेख करने वालीं उपभोक्ता क्षेत्र की कुछ अग्रणी कंपनियों ने अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे के बजट का विस्तार करते समय सतर्क रुख दिखाया है।” हालांकि, उन्होंने अपने बीमा कवरेज को बढ़ाने में रुचि दिखाई।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 5:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement