facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर महीने में लोगों ने कम लिया पर्सनल लोन-RBI

Advertisement

आरबीआई आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अभी तक व्यक्तिगत ऋण में 20.9 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Last Updated- December 30, 2023 | 9:47 AM IST
RBI
Representative Image

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से ऋणों के लिए दंडात्मक जोखिम भार लगाने के बीच नए व्यक्तिगत ऋणों के वितरण में वृद्धि की दर नवंबर में घटकर 18.6 प्रतिशत रह गई।

पिछले साल की समान अवधि में व्यक्तिगत ऋण खंड की वृद्धि दर 19.9 प्रतिशत रही थी। आरबीआई ने शुक्रवार को नवंबर के लिए बैंक ऋण के क्षेत्रवार आवंटन पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि व्यक्तिगत ऋण आवंटन में सुस्ती के लिए आवास खंड में ताजा ऋण वृद्धि में आई सुस्ती भी जिम्मेदार है।

आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त रूप से नवंबर के अंत में ताजा व्यक्तिगत ऋण वितरण 50,56,524 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 41,80,838 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस साल नवंबर महीने की व्यक्तिगत ऋण आवंटन वृद्धि गिरकर 18.6 प्रतिशत हो गई, जबकि नवंबर, 2022 में यह 19.9 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

नवीनतम आंकड़ों में 41 बैंकों द्वारा दिए गए ऋण शामिल हैं। आरबीआई आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अभी तक व्यक्तिगत ऋण में 20.9 प्रतिशत वृद्धि हुई है। कुल राशि में से, उद्योग क्षेत्र को ऋण की वृद्धि नवंबर 2023 में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत घटकर 36,00,876 करोड़ रुपये हो गई।

प्रमुख उद्योगों में, बुनियादी धातु और धातु उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण और वस्त्रों के लिए ऋण की वृद्धि में तेजी आई, जबकि सभी इंजीनियरिंग, रसायन व रसायन उत्पादों और बुनियादी ढांचे को ऋण आवंटन दर में गिरावट आई है। हालांकि समीक्षाधीन महीने में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण की वृद्धि दर 18.2 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल 14 प्रतिशत थी। इस साल नवंबर में सेवा क्षेत्र को ऋण 21.9 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले यह 21.3 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - December 30, 2023 | 8:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement