facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI के बैंकिंग एवं आर्थिक सम्मेलन में DFS सेक्रेटरी ने दिया बयान, कहा- निजी क्षेत्र को बड़े निवेश पर ध्यान देने का वक्त

Advertisement

उद्योग को समर्थन देने का हवाला देते हुए डीएफएस सचिव ने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी नए सिरे से आकलन की जरूरत हो सकती है।

Last Updated- December 27, 2023 | 11:05 PM IST
Time for private sector to think big & bold for investment cycle: DFS secy

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव विवेक जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास पर भारी रकम खर्च किए जाने के बाद देश में नया निवेश चक्र शुरू करने के लिए निजी क्षेत्र को बड़े और साहसी निवेश के बारे में विचार करने की जरूरत है।

भारतीय स्टेट बैंक के बैंकिंग एवं आर्थिक सम्मेलन में बोलते हुए जोशी ने कहा, ‘इस चक्र की सफलता व्यापक तौर पर उन लोगों पर निर्भर है, जो इस हॉल में मौजूद (उद्योगपति) हैं। यह वक्त की मांग है कि बड़ा और साहसिक सोचें और समय से और तेजी से योजनाएं लागू हों। यह आसान नहीं है, लेकिन किया जा सकता है। भारत अब इस ओर तेजी से देख रहा है।’

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हममें से सभी एक दिशा में चलें और मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि साथ आएं। पूंजीगत व्यय और निवेश में मुख्य भूमिका निभाने वाले उद्यमी हैं, जबकि बैंक और सरकार सुविधा प्रदाता है। सभी मिलकर काम करें तभी बात बनेगी।

साइबर जोखिम पर हो बैंकों का ध्यान

उद्योग को समर्थन देने का हवाला देते हुए डीएफएस सचिव ने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी नए सिरे से आकलन की जरूरत हो सकती है। इस सबका एक और पहलू यह है कि परियोजनाओं के लिए धन और पूंजीगत व्यय अहम है। यह उतना ही महत्त्वपूर्ण है कि रोजगार सृजन के लिए छोटे ऋण तेजी से बढ़ें।

वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाना और नागरिकों की क्षमता का इस्तेमाल करना राष्ट्रीय प्राथमिकता के साथ नैतिक जरूरत है।

डिजिटल नेटवर्क और साइबर जोखिम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय संस्थानों को साइबर जोखिम के दबाव की जांच को जोखिम आकलन में शामिल किया जाए। अगर उनके सिस्टम पर कोई साइबर हमला होता है तो उसका आकलन जरूरी है। यूरोप व सिंगापुर के बैंकों ने इस दिशा में पहल की है और अब भारत को भी उचित कदम उठाने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement