facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dhanlaxmi Bank: धनलक्ष्मी बैंक के नए सीईओ की प्राथमिकता पूंजी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक ने धनलक्ष्मी बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर अजीत कुमार की नियुक्ति को पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी।

Last Updated- April 23, 2024 | 10:45 PM IST
Dhanlaxmi Bank independent director resigns; cites factionalism in board

अजीत कुमार केके धनलक्ष्मी बैंक में नौ साल में पांचवें सीईओ होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने धनलक्ष्मी बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर अजीत कुमार की नियुक्ति को पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी। बैंक सूत्रों के मुताबिक कुमार की शीर्ष प्राथमिकताओं में पूंजी जुटाना शामिल होगा।

वे जेके शिवन की जगह कार्यभार संभालेंगे। शिवन का तीन साल का कार्यकाल जनवरी 2024 में पूरा हो गया था। आरबीआई ने शिवन को प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी के पद पर अगली नियुक्ति होने तक दायित्वों को निभाने का निर्देश दिया था।

शिवन के पहले इस पद पर सुनील गुरबक्सनी थे और उन्हें फरवरी 2020 में शेयरधारकों के उनके खिलाफ मतदान करने के कारण पद से हटना पड़ा था। गुरुबक्सनी से पहले टी. लाथा थे और उनकी नियुक्ति जुलाई 2018 में हुई थी लेकिन उन्हें अक्टूबर 2019 में व्यक्तिगत कारणों से पद को छोड़ना पड़ा था।

लाथा को जी श्रीराम के रिटायर होने के कारण नियुक्ति किया गया था। आरबीआई ने कुमार की नियुक्ति को तीन वर्ष के लिए मंजूरी दी है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे त्रिशूर मुख्यालय वाले इस बैंक का कार्यभार कब संभालेंगे। कुमार के पास 36 साल का अनुभव है।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement