facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुदरा लोन की मांग के चलते बैंकों से तेज हुई NBFC की रफ्तार, बजाज-श्रीराम-मुथूट ने बढ़ाया दबदबा

Advertisement

अप्रैल-सितंबर में एनबीएफसी का ऋण या संयुक्त ऋण बही खाता सालाना आधार पर 16.6 प्रतिशत बढ़ा था जबकि इस अवधि में सूचीबद्ध वाणिज्यिक बैंकों की सालाना वृद्धि 11.7 प्रतिशत थी

Last Updated- December 09, 2025 | 10:28 PM IST
banks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने कोविड के बाद अपनी हिस्सेदारी बैंकों को खाने के बाद फिर से वृद्धि की गति पकड़ ली है। इन एनबीएफसी में बजाज फाइनैंस, श्रीराम फाइनैंस, मुथूट फाइनैंस और आईआईएफएल फाइनैंस शामिल हैं। विविध ऋणदाताओं और स्वर्ण ऋण कंपनियों ने एनबीएफसी वृद्धि को गति दी है। हालांकि विकास वित्त संस्थाओं जैसे पॉवर फाइनैंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), आरईसी और हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (हुडको) की वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी गति से हुई।

अप्रैल-सितंबर (वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही) में एनबीएफसी का ऋण या संयुक्त ऋण बही खाता सालाना आधार पर 16.6 प्रतिशत बढ़ा था जबकि इस अवधि में सूचीबद्ध वाणिज्यिक बैंकों की सालाना वृद्धि 11.7 प्रतिशत थी।

खुदरा एनबीएफसी की वृद्धि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में वित्त वर्ष 25 में सालाना वृद्धि 16 प्रतिशत से अधिक रही। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 25 में बैंकों की संयुक्त ऋण पुस्तिकाओं में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खुदरा एनबीएफसी ने लगातार चौथे वर्ष बैंकों की तुलना में अधिक वृद्धि दर्ज की। इस वृद्धि के बूते एनबीएफसी ने कोविड के बाद की अवधि में बैंकों के हिस्से में गई अपनी हिस्सेदारी को फिर से हासिल किया।

खुदरा एनबीएफसी की संयुक्त ऋण पुस्तिकाओं में वित्त वर्ष 19 से वित्त वर्ष 22 के दौरान केवल 4.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से वृद्धि हुई जबकि वाणिज्यिक बैंकों के लिए यह 8.7 प्रतिशत था।

सरकारी स्वामित्व वाले विकास वित्त संस्थानों (डीएफआई) जैसे पीएफसी, हुडको, आरईसी और भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ने हाल के वर्षों में ऋण वितरण में मंदी की सूचना दी जबकि इनमें वित्त वर्ष 17 से वित्त वर्ष 21 के दौरान तेजी से वृद्धि हुई थी। डीएफआई का वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में संयुक्त ऋण बही खाता सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा और इसमें वित्त वर्ष 24 और वित्त वर्ष 25 की सालाना वृद्धि 10.4 प्रतिशत की तुलना में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement