facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दस वर्षीय बॉन्ड नहीं लाएगा एक्जिम बैंक

Advertisement

बैंक की दस वर्षीय बॉन्ड के जरिये 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी।

Last Updated- May 07, 2025 | 11:41 PM IST
SEBI Indian Bond Market
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक्जिम बैंक ने आज अपने 10 वर्षीय बॉन्ड लाने की योजना को वापस ले लिया है। कई सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक निवेशक इसके लिए अपेक्षा से अधिक प्रतिफल की मांग कर रहे थे।

बैंक की दस वर्षीय बॉन्ड के जरिये 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी। बेस इश्यू का आकार 500 करोड़ रुपये था और ग्रीन शू विकल्प के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाए जाने थे। बाजार के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि एक्जिम बैंक को अपने 2,500 करोड़ रुपये तक के इश्यू के लिए कड़े स्तर की उम्मीद थी क्योंकि वह दस वर्षीय श्रेणी में कम बॉन्ड जारी करता है।

सूत्रों ने बताया कि एक्जिम बैंक को 1,655 करोड़ रुपये के लिए 6.86 फीसदी, 1,955 करोड़ रुपये के लिए 6.87 फीसदी और 2,705 करोड़ रुपये के लिए 6.88 फीसदी की कट ऑफ यील्ड के साथ बोलियां मिली थीं। सूत्रों ने बताया कि किसी जारीकर्ता के नजरिये से देखा जाए तो ये स्तर थोड़े अधिक थे और एनटीपीसी के कटऑफ से भी ज्यादा थे, जिसने 10 वर्षीय बॉन्ड के जरिये 6.84 फीसदी पर 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement