facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY26 की दूसरी छमाही में RBI से और OMO की उम्मीद, नकदी प्रवाह और करेंसी लीकेज पर नजर

Advertisement

विशेषज्ञ बोले – जून के अंत से दिखेगा लाभांश का असर, मार्च 2026 तक रह सकता है 1% अधिशेष

Last Updated- May 26, 2025 | 8:37 AM IST
RBI

बॉन्ड बाजार चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अतिरिक्त ओपन मार्केट ऑपरेशंस (ओएमओ) की उम्मीद कर रहा है। बाजार को खासकर करेंसी लीकेज की अवधि के दौरान ऐसा किए जाने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक द्वारा हाल में सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये अधिशेष हस्तांतरण के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि यह हस्तांतरण 3 लाख करोड़ रुपये के कुछ बाजार अनुमानों से कम है।

रिजर्व बैंक का लाभांश व्यवस्था में नकदी के पर्याप्त एवं टिकाऊ प्रवाह को दिखाता है। बहरहाल व्यवस्था में नकदी पर इसका असर तभी दिखता है, जब सरकार का व्यय बढ़ना शुरू होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 के व्यय के तरीके के आधार पर देखें तो लाभांश की बड़ी मात्रा को जून के अंत में खर्च किया जाएगा।

पिछले साल आम चुनाव के कारण सरकारी खर्च का समय और उसकी मात्रा विषम थी। इसकी वजह से इस साल लाभांश का व्यवस्था में नकदी पर असर धीरे-धीरे होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि संभवतः जून के अंत से अगस्त के अंत तक इसका असर दिख सकता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता ने कहा, ‘इससे वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में ओएमओ खरीद की आवश्यकता होगी। हम अनुमान लगा रहे हैं कि 1.6 लाख करोड़ रुपये की वृद्धिशील ओएमओ खरीद वित्त वर्ष 2026 के शेष महीनों में होगी। इससे मार्च 2026 तक व्यवस्था में नकदी अधिशेष एनडीटीएल का 1 प्रतिशत बना रहेगा। इस अनुमान में वित्त वर्ष 2026 में 2.7 लाख करोड़ रुपये की करेंसी लीकेज और विदेशी मुद्रा हस्तक्षेप के माध्यम से तटस्थ रूप से मुद्रा डालना शामिल है। वित्त वर्ष 2025 के अंत से करेंसी लीकेज में तेजी आई है जो वित्त वर्ष 2026 में भी जारी है।’

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement