facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बुजुर्गों से आया मोटा निवेश

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 11:10 PM IST
senior citizen

सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की बचत योजना की ऊपरी सीमा बढ़ाए जाने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसले ने सही काम किया है। बिजनेस स्टैंडर्ड को मिली जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के पहले महीने अप्रैल में इस योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा आए हैं। इस योजना के तहत जमा धनराशि पिछले वित्त वर्ष के समान महीने की तुलना में 3 गुने से ज्यादा है।

एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘हम अप्रत्याशित सफलता देख रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों की योजना के विस्तार को लेकर पहले महीने में बहुत अच्छी रिपोर्ट आई है। अप्रैल में इसमें जमा राशि 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सामान्यतया इसके पहले अप्रैल में करीब 3,000 करोड़ रुपये जमा हुआ था।’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में वरिष्ठ नागरिक जमा योजना में अधिकतम जमा की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने की घोषणा की थी। साथ ही मासिक आय खाता योजना में एकल खाते के लिए राशि 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते के लिए राशि 9 लाख रुपये से 15 लाख रुपये कर दी गई थी।

उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि एकमुश्त नई लघु बचत योजना, महिला सम्मान बचत  प्रमाणपत्र 2 साल यानी मार्च 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा था, ‘इस योजना में महिला या लड़की के नाम पर 2 साल के लिए 2 लाख रुपये तक जमा किया जा सकेगा, जिस पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और इसमें आंशिक निकासी की भी सुविधा मिलेगी।’

इसके साथ ही केंद्र ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए कई लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ा दी थी। वरिष्ठ नागरिक योजना पर ब्याज 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत और मासिक आय योजना पर ब्याज बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत से 7.4 प्रतिशत कर दिया गया था।

उपरोक्त उल्लिखित अधिकारी ने कहा कि अभी मासिक आय खाता योजना के प्रदर्शन के आंकड़ों का इंतजार है, लेकिन नागरिकों की कुल मिलाकर प्रतिक्रिया बेहतर है।    उन्होंने कहा, ‘हम बैंकों से जल्द से जल्द महिला सम्मान योजना शुरू करने को कह रहे हैं। डाकघरों ने पहले ही यह योजना शुरू कर दी है।’

अधिकारी ने कहा कि अप्रैल वित्त वर्ष का पहला महीना होता है, इसलिए इस महीने में लघु बचत योजनाओं में हमेशा नागरिकों की ओर से ज्यादा निवेश आता है। इसमें तर्क हो सकता है कि आगे के महीनों में 10,000 करोड़ रुपये नहीं आएंगे। अधिकारी ने कहा, ‘लेकिन हमें जो भी मिलेगा, अच्छी राशि होगी।’

राष्ट्रीय लघु बचत कोष (NSSF) में अच्छा निवेश आना केंद्र के लिए बेहतर होता है क्योंकि यह राजकोषीय घाटे के वित्तपोषण के लिए दूसरा बड़ा स्रोत है। घाटे को कम करने का पहला बड़ा स्रोत केंद्र की ऋण बाजार से उधारी होता है। वित्त वर्ष 24 में शुद्ध बाजार उधारी 11.88 लाख करोड़ रुपये है। NSSF से कुल प्राप्तियां 4.71 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है, जिससे घाटे की भरपाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement