facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Federal Bank Q4 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 906 करोड़ रुपये पर स्थिर, कुल आय 23.42 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

Federal Bank Q4 results: बैंक के निदेशक मंडल ने मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 60 प्रतिशत के लाभांश की सिफारिश की है।

Last Updated- May 02, 2024 | 3:21 PM IST
federal bank share price

Federal Bank Q4 results: फेडरल बैंक का बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का शुद्ध लाभ 906 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 903 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जनवरी-मार्च की अवधि में बैंक कुल आय 23.42 प्रतिशत बढ़कर 6,732 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज आय 15 प्रतिशत बढ़कर 2,195 करोड़ रुपये रही। फेडरल बैंक का पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,721 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 2022-23 में बैंक को करीब 3,011 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक के निदेशक मंडल ने मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 60 प्रतिशत के लाभांश की सिफारिश की है।

Also read: Adani Ports Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 76.87 प्रतिशत बढ़कर 2,014.77 करोड़ रुपये पर पहुंचा

फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्याम श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘हमारी पहुंच में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अब हमारी शाखाएं पूरे भारत में फैली हुई हैं। इसे प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्षमताओं में महत्वपूर्ण निवेश से भी बल मिला है, जिससे हमें 15,000 से अधिक पिन कोड में ग्राहकों की सेवा करने में मदद मिली है।’’

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement