facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI भुगतान पर शुल्क मामला: वित्त मंत्रालय के सामने उठा जटिल मसला

Advertisement

UPI भुगतान पर MDR फिनटेक उद्योग की लंबे समय से चली आ रही मांग है क्योंकि उनका कहना है कि ऐसे लेनदेन से उन्हें कोई राजस्व नहीं मिलता है।

Last Updated- February 29, 2024 | 11:33 PM IST
Big relief to UPI Lite users, now they can transfer money directly from wallet to bank account UPI Lite यूजर्स को बड़ी राहत, अब वॉलट से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा

फिनटेक ने इस सप्ताह की शुरुआत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के दौरान यूपीआई लेनदेन में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) का मसला उठाया था और मंत्री ने इस पर ध्यान दिया। बैठक में शामिल सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने कहा ‘कुछ फिनटेक कंपनियों ने भुगतान क्षेत्र में पैसा अर्जित करने के संबंध में बात की और उन्होंने यूपीआई पर एमडीआर न होने की बात कही।’

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर फिनटेक उद्योग की लंबे समय से चली आ रही मांग है क्योंकि उनका कहना है कि ऐसे लेनदेन से उन्हें कोई राजस्व नहीं मिलता है। इस कारण वे ग्राहकों को बीमा, म्युचुअल फंड और ऋण वितरण मुहैया कराने जैसे अन्य तरीकों के लिए प्रेरित हुए हैं।

सूत्र ने कहा कि भुगतान कं​पनियों को पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। एक प्रस्ताव यह था कि कुछ एमडीआर शुरू ली जानी चाहिए ताकि हम कुछ पैसा कमा सकें। चूंकि फिनटेक पैसा नहीं कमाती हैं, इसलिए वे पैसा कमाने के लिए ऋण वितरण जैसे अन्य रास्ते तलाशती हैं।

एमडीआर भुगतान के विभिन्न तरीकों पर भुगतान प्रक्रिया सेवाओं के लिए किसी व्यापारी से ली जाने वाली दर होती है। सूत्र ने कहा कि अगर आप हमें भुगतान में पैसा कमाने की अनुमति देते हैं तो हमें भुगतान में खुशी होगी और अन्य गतिविधियों में शामिल नहीं होना पड़ेगा।

अगस्त 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक चर्चा पत्र जारी किया था जिसमें विभिन्न राशि समूह के आधार पर यूपीआई के जरिये किए जाने वाले भुगतान पर स्तर के आधार पर संरचना शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया गया था। चर्चा पत्र में इस पर भी राय मांगी गई थी कि क्या लेनदेन के मूल्य के आधार पर एमडीआर लगाया जाना चाहिए या एमडीआर के रूप में एक निश्चित राशि ली जानी चाहिए, भले ही लेनदेन का मूल्य कुछ भी हो।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement