facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी बैंकों से अब मझोली कंपनियों, MSME, कृषि और स्टार्टअप को ज्यादा कर्ज देने को कहा गया

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने पीएसबी से बड़ी कंपनियों तक सीमित रहने के बजाय मझोली कंपनियों, एमएसएमई, कृषि और स्टार्टअप पर फोकस बढ़ाने को कहा है।

Last Updated- August 21, 2025 | 9:28 AM IST
PSB

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से ऋण का दायरा बड़ी कंपनियों से बढ़ाकर मझोली कंपनियों, लघु और मझोले उद्योगों (एसएमई) और कृषि व स्टार्टअप तक करने को कहा है। सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत के निर्यात पर अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के संभावित असर को देखते हुए मंत्रालय के निर्देश आए हैं। शुल्क से श्रम केंद्रित उद्योग प्रभावित हो सकते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘सरकारी बैंकों से हर आकार के ऋण में वृद्धि पर ध्यान देने को कहा गया है। खासकर उन्हें कोर इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, एमएसएमई और स्टार्टअप पर ध्यान देने को कहा गया है।’

यह भी पढ़ें: MSME को मिला 40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज, एक साल में 20% की बढ़त

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सरकारी बैंकों की पहली तिमाही के प्रदर्शन की समीक्षा की। बैठक में सरकारी बैंकों के प्रमुख शामिल हुए और इसकी अध्यक्षता वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने की। मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से लाइबिलिटी में अनुशासन और परिसंपत्ति विविधीकरण के माध्यम से अपने शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) की रक्षा करने को भी कहा है।

एनआईएम दर्शाता है कि एक वित्तीय संस्थान अपनी कुल ब्याज-अर्जित परिसंपत्तियों के सापेक्ष, उधार ली गई धनराशि (जैसे जमा) पर ब्याज चुकाने के बाद अपनी ऋण गतिविधियों से कितना कमाता है। बैंकों को एकमुश्त समाधान और संयुक्त ऋणदाता व्यवस्था के माध्यम से रिकवरी की व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement