facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप में LIC के निवेश को लेकर उठे सवालों पर वित्त मंत्रालय ने कहा: इसमें सरकार का कोई दखल नहीं

Advertisement

LIC का अदाणी ग्रुप समूह की कंपनियों में निवेश 30 सितंबर तक 48,284.62 करोड़ रुपये था, इसमें इक्विटी का हिस्सा 38,658.85 करोड़ और डेट का हिस्सा 9,625.77 करोड़ रुपए है

Last Updated- December 01, 2025 | 8:01 PM IST
LIC
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के निवेश को लेकर उठ रहे सवालों पर वित्त मंत्रालय ने सोमवार को साफ-साफ कहा कि सरकार या वित्तीय सेवा विभाग की तरफ से LIC को यह नहीं बताया जाता कि उसका पैसा कहां लगाना है। सरकार ने कहा कि LIC अपने फैसले खुद लेता है। इसके लिए सख्त जांच, जोखिम का आकलन और कानूनी नियमों का पूरा पालन किया जाता है। ये सारे फैसले इंश्योरेंस एक्ट 1938 और IRDAI, RBI व SEBI के नियमों के दायरे में ही होते हैं।

लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण दिया। सवाल था कि क्या सरकार या DFS ने कभी LIC या दूसरी सरकारी वित्तीय संस्थाओं को आदेश या सलाह दी थी कि अदाणी ग्रुप की कंपनियों में पैसा लगाओ। मंत्रालय ने इससे साफ इनकार किया।

Also Read: अदाणी एंटरप्राइजेज के राइट्स एंटाइटेलमेंट में जोरदार ट्रेडिंग, 373 से 600 रुपये के दायरे में हुआ कारोबार

मंत्रालय ने बताया कि LIC ज्यादातर NSE और BSE की टॉप 500 कंपनियों में ही निवेश करता है। इनमें भी बड़ा हिस्सा बड़ी-बड़ी कंपनियों का है। 30 सितंबर 2025 तक निफ्टी-50 कंपनियों में LIC का निवेश 4.31 लाख करोड़ रुपए था, जो उसकी कुल इक्विटी निवेश का करीब 45.85 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक:

  • LIC का कुल इक्विटी निवेश: 4.65 लाख करोड़ रुपए
  • डेट सिक्योरिटीज (ऋण पत्र) में निवेश: 9.4 लाख करोड़ रुपए
  • प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में है (इक्विटी + डेट दोनों मिलाकर)

अदाणी ग्रुप में निवेश की बात करें तो 30 सितंबर 2025 तक LIC का कुल निवेश (इक्विटी + डेट) 48,284.6 करोड़ रुपए था। इसमें इक्विटी का हिस्सा 38,658.85 करोड़ और डेट का हिस्सा 9,625.77 करोड़ रुपए है। साल 2007 में अप्रैल महीने में यह निवेश सिर्फ 2,041.6 करोड़ रुपए था। यानी पिछले 18 सालों में यह काफी बढ़ा है। हालांकि, मंत्रालय ने दोहराया कि यह बढ़ोतरी LIC के अपने निवेश नियमों और बाजार की स्थिति के हिसाब से हुई है, इसमें सरकार की कोई दखलंदाजी नहीं है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement