facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्रालय ने NPS में बदलाव की खबरों का किया खंडन, कमेटी के निर्णय के बाद होगा फैसला

Advertisement

मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की समीक्षा के लिए बनाई गई कमेटी अभी किसी निर्णय तक नहीं पहुंची है।

Last Updated- June 22, 2023 | 7:19 PM IST
अब NPS निवेश का उसी दिन निपटान, नई व्यवस्था से ग्राहकों को होगा फायदा, Same-day settlement for NPS subscribers from July 1: Check details

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में सामने आई पेंशन योजना (NPS) में बदलाव की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने इन खबरों को फेक बताते हुए कहा है कि मंत्रालय ने अभी तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की समीक्षा के लिए बनाई गई कमेटी अभी किसी निर्णय तक नहीं पहुंची है।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते अप्रैल माह में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की समीक्षा के लिए वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी, जिसका गठन पेंशन सिस्टम के रिव्यू के लिए किया गया था।

केंद्र सरकार ने 2004 से ओपीएस को हटाकर एनपीएस को लागू किया था। इस पेंशन फंड में एम्प्लॉई अपनी बेसिक सैलरी का 10 फीसदी योगदान देते हैं और सरकार 14 फीसदी योगदान देती है। कर्मचारियों का अंतिम भुगतान बाजार के रिटर्न पर निर्भर करता है। फंड का ज्यादातर निवेश गवर्नेंमेंट डेट में किया जाता है।

वहीं, ओपीएस के तहत कर्मचारी को अंतिम सैलरी का 50 फीसदी के निश्चित पेंशन की गारंटी होती है।

बता दें कि कर्मचारी के सेवा काल के दौरान उन्हें कुछ भी योगदान करने की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन इस प्रणाली के कारण सरकारी बजट पर काफी बोझ आ जाता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्रालय ऐसी योजना लाना चाहती है जिससे कि पेंशन का भार सरकार पर कम से कम पड़े। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार जो पेंशन योजना लाएगी, उसे महंगाई भत्ते से नहीं जोड़ा जाएगा।

अगर नई पेंशन सिस्टम को देखा जाए तो कर्मचारियों को वर्तमान रिटर्न में उनकी सैलरी का के 38 फीसदी पेंशन के रूप में मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार 40 से 45 फीसदी तक न्यूनतम पेंशन की गारंटी दे सकती है। लेकिन सरकार द्वारा बयान जारी होने के बाद इन सभी अटलों पर रोक लग गई।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement