facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SRO सदस्यता प्रोत्साहन के तरीके खोज रहे फिनटेक संघ

Advertisement

डिजिटल ऋण देने वाले प्रमुख संघों ने कहा कि वे संसाधन प्रदान करते हुए संगठनों में सदस्यता को प्रोत्साहित करने की चुनौती का समाधान कर रहे हैं।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:41 PM IST
SRO सदस्यता प्रोत्साहन के तरीके खोज रहे फिनटेक संघ, Fintech associations exploring ways to incentivise SRO membership

फिनटेक के लिए स्व-नियामक संगठन (एसआरओ एफटी) की सदस्यता को प्रोत्साहित करने के लिए देश के संघ कंपनियों के बीच सक्रिय भागीदारी प्रोत्साहित करने के तरीके तलाश रहे हैं।

डिजिटल ऋण देने वाले प्रमुख संघों ने कहा कि वे संसाधन प्रदान करते हुए संगठनों में सदस्यता को प्रोत्साहित करने की चुनौती का समाधान कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले सप्ताह एसआरओ-एफटी के लिए मसौदे का ढांचा जारी किया था जिसमें ऐसे फिनटेक संगठनों के लिए चुनौतियों, विशेषताओं और संचालन की रूपरेखा तैयार की गई थी।

डिजिटल लेंडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डीएलएआई) के मुख्य कार्य अधिकारी जतिंदर हांडू ने कहा कि एसआरओ-एफटी में शामिल होने के लिए कंपनियों के लिए प्रमुख प्रोत्साहनों में उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि, विशेष रूप से स्टार्टअप के लिए मार्गदर्शन, क्षमता निर्माण, नवाचार कार्यालय जैसे संसाधनों तक पहुंच, नियामकी आवश्यकताओं की व्याख्या पर स्पष्टता, कई कार्यक्रमों और वेबिनार के जरिये प्रशिक्षण कार्यक्रम, कानूनी सहायता शाामिल होगी।

केंद्रीय बैंक ने अपने मसौदा ढांचे में कहा था कि उद्योग को इस सवाल का जवाब देने की जरूरत है कि एसआरओ-एफटी सदस्यता के लिए किस तरह प्रोत्साहन देगा क्योंकि वर्तमान में फिनटेक क्षेत्र में कंपनियों को सीधे विनियमित नहीं किया जाता है।
फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट (फेस) की मुख्य कार्य अधिकारी सुगंध सक्सेना ने कहा कि सदस्यता प्रोत्साहन मूल्य सृजन और अंततः नियामकीय मान्यता से आता है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement