facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिच ने Axis Bank और ICICI Bank की रेटिंग ‘BB+’ पर रखी बरकरार

Advertisement

एजेंसी ने रेटिंग की घोषणा करते हुए इन बैंक में सहायक परिचालन परिवेश और इनके व्यापक घरेलू फ्रेंचाइजी होने का हवाला दिया।

Last Updated- May 09, 2024 | 1:16 PM IST
Fitch Ratings

फिच रेटिंग्स ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसी बैंक की रेटिंग ‘बीबी+’ पर बरकरार रखी है। एजेंसी ने रेटिंग की घोषणा करते हुए इन बैंक में सहायक परिचालन परिवेश और इनके व्यापक घरेलू फ्रेंचाइजी होने का हवाला दिया। वैश्विक एजेंसी ने दो अलग-अलग बयान में भारत स्थित एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की दीर्घकालिक जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को ‘बीबी+’ पर बरकरार रखा है।

बैंकों की सरकारी सहायता रेटिंग (जीएसआर) को ‘बीबी+’ तथा व्यवहार्यता रेटिंग (वीआर) को ‘बीबी’ पर बरकरार रखा गया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत की मध्यम अवधि में मजबूत वृद्धि क्षमता के कारण उसे परिचालन परिवेश के सहायक होने की उम्मीद है।

Also read: JPMorgan के इंडेक्स में शामिल होंगे भारतीय बॉन्ड, प्राइवेट क्रेडिट बाजार को मिलेगा बढ़ावा

निवेश संभावनाओं के दम पर 2024 में जीडीपी वृद्धि सात प्रतिशत और 2025 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एक्सिस बैंक के संबंध में फिच ने कहा कि बैंक की वृद्धि की इच्छा क्षेत्र के औसत से ऊपर रहने की संभावना है। यहां तक ​​की यह अन्य बड़े निजी बैंकों के समान है।

आईसीआईसीआई बैंक के बारे में फिच ने कहा कि वह इसकी आय तथा लाभप्रदता स्कोर पर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखता है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि लाभप्रदता पिछले वर्षों की तुलना में उच्च स्तर पर बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 1:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement