facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्लेक्सीकैप फंड में सबसे ज्यादा रुचि

Advertisement

अप्रैल में फ्लेक्सीकैप फंडों को 5,542 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हासिल हुआ, जो स्मॉलकैप फंडों से 39 फीसदी ज्यादा है,

Last Updated- May 14, 2025 | 11:48 PM IST
Fund

बाजार के हालात में बदलाव के साथ निवेशकों की दिलचस्पी भी स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों से लार्जकैप की ओर झुकाव रखने वाली योजनाओं (खास तौर से फ्लेक्सीकैप फंड) की ओर होने लगी है।

पिछले चार महीनों से फ्लेक्सीकैप फंड सक्रिय इक्विटी निवेश चार्ट (थीमैटिक श्रेणी को छोड़कर) में सबसे आगे चल रहे हैं। हाल के महीनों में इस बढ़त में और इजाफा हुआ है। अप्रैल में फ्लेक्सीकैप फंडों को 5,542 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हासिल हुआ, जो स्मॉलकैप फंडों से 39 फीसदी ज्यादा है, जिसने 4,000 करोड़ रुपये के साथ दूसरा सबसे ज्यादा निवेश पाया।

तुलनात्मक रूप से कम जोखिम वाली दो फंड श्रेणियों, फ्लेक्सीकैप और लार्जकैप फंडों में पिछले चार महीनों में स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों के मुकाबले ज्यादा निवेश हासिल हुआ है। यह रुख हाल के वर्षों में स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों को मिल से ज्यादातर निवेश से अलग है।

फ्लेक्सीकैप फंडों ने नए निवेश खाते या फोलियो जोड़ने में भी बढ़त हासिल की है। अप्रैल में इस श्रेणी ने शुद्ध आधार पर करीब 3,00,000 खाते जोड़े, जबकि स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों से क्रमशः 1,31,100 और 2,16,556 खाते जुड़े।

शेयर बाजार में गिरावट के बीच रुझान में यह बदलाव देखने को मिला है, जो मिडकैप और स्मॉलकैप क्षेत्र में सबसे ज्यादा रहा है। नतीजतन, अल्पावधि में प्रदर्शन, खास तौर पर लार्जकैप और फ्लेक्सीकैप फंडों का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) रिटर्न अब मिडकैप और स्मॉलकैप योजनाओं से बेहतर है।

व्हाइटओक कैपिटल एएमसी के निदेशक और बिक्री प्रमुख वैभव चुघ ने कहा, सितंबर 2024 से बाजार में गिरावट के बाद बेहतर फंडामेंटल वाली कंपनियां अपेक्षाकृत बेहतर कीमतों पर उपलब्ध हैं और निवेशकों का मानना है कि मजबूत कंपनियों में निवेश करने के लिए यह सही समय है। साथ ही, माना जाता है कि अस्थिर समय में लार्जकैप से मदद मिलती है। स्मॉल और मिडकैप में भी गिरावट आई है, जिससे फ्लेक्सीकैप फंड और भी आकर्षक हो गए हैं क्योंकि मौजूदा समय में लार्जकैप और स्मॉल व मिडकैप का संयोजन इसे एक विवेकपूर्ण विकल्प बनाता है।

अप्रैल के अंत में, लार्जकैप आधारित निफ्टी-50 अपने शिखर से 7.2 फीसदी नीचे था। इसकी तुलना में, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 16.3 फीसदी और 11.1 फीसदी नीचे थे। फ्लेक्सीकैप फंडों का बेंचमार्क निफ्टी 500 इंडेक्स सितंबर 2024 में देखे गए सर्वकालिक उच्चस्तर से 10.1 फीसदी नीचे था। विशेषज्ञों के अनुसार, फ्लेक्सीकैप योजनाओं का हालिया प्रदर्शन दिलचस्पी में वृद्धि के पीछे एक प्रमुख कारक रहा है।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक  नेहल मेश्राम ने कहा, फ्लेक्सीकैप श्रेणी ने पिछले वर्ष में सापेक्षिक तौर पर मजबूत प्रदर्शन किया है, जिसमें कई योजनाओं का प्रदर्शन लार्जकैप और मिडकैप फंडों से बेहतर रहा है। इस ट्रैक रिकॉर्ड ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है और बढ़ते निवेश में योगदान किया है क्योंकि खुदरा और संस्थागत निवेशक दोनों ही बेहतर जोखिम समायोजित रिटर्न की क्षमता के साथ विविधता भरे निवेश की तलाश में हैं।

फ्लेक्सीकैप फंड भी अनुशंसित श्रेणियों में से एक रहा है, क्योंकि यह फंड प्रबंधकों को बाजार की अस्थिरता से निपटने में लचीलापन प्रदान करता है।

इक्विरस वेल्थ के एमडी और बिक्री प्रमुख अंकुर पुंज ने कहा, वर्तमान बाजार परिवेश में निवेशकों के लिए फ्लेक्सीकैप फंड एक विवेकपूर्ण विकल्प बने हुए हैं। इनमें निहित लचीलापन फंड प्रबंधकों को उभरते बाजार स्थितियों और मूल्यांकन अवसरों के आधार पर लार्ज, मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट के बीच सुविधा से जाने की अनुमति देता है।

फ्लेक्सीकैप फंड जहां लार्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में किसी भी अनुपात में निवेश कर सकते हैं, वहीं ज्यादातर योजनाओं का झुकाव लार्जकैप की तरफ होता है। लार्जकैप में औसत निवेश करीब 60 फीसदी होता है।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement