facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया पहला उत्पाद ‘गैलेक्सी प्रॉमिस’, 1 करोड़ रुपये तक की कवरेज

Advertisement

वेणु श्रीनिवासन और वी. जगन्नाथन की कंपनी ने किफायती और उन्नत स्वास्थ्य बीमा प्लान लॉन्च किए। ‘गैलेक्सी प्रॉमिस’ में 3 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की बीमा राशि के विकल्प।

Last Updated- November 15, 2024 | 9:41 PM IST
Galaxy Health Insurance

दक्षिण भारत के उद्योग के दो दिग्गजों टीवीएस मोटर के मानद चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और स्टार हेल्थ ऐंड एलाइड इंश्योरेंस के संस्थापक वी. जगन्नाथन ने हाल में गठित गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का पहला उत्पाद लॉन्च किया। इस उत्पाद का नाम गैलेक्सी प्रॉमिस है और इसमें 3 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की बीमा राशि के विकल्प हैं।

इसके सिग्नेचर, इलीट और प्रीमियर नामक प्लान हैं। ये प्लान किफायती स्वास्थ्य कवरेज चाहने वालों के लिए उन्नत वैकल्पिक कवर हैं। स्वास्थ्य देखभाल की लागत सालाना आधार पर 10 से 15 प्रतिशत बढ़ रही है। गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के अनुसार महंगाई, उन्नत इलाज और स्पेशलाइज्ड देखभाल की बढ़ती मांग और इन खर्चों में आने वाले प्लान के कारण लागत बढ़ी है।

नियामक से मार्च 2024 में एकमात्र स्वास्थ्य बीमाकर्ता गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को लाइसेंस मिला है। भारत में सबसे बड़े स्वास्थ्य बीमा वाले स्टार हेल्थ और एलाइड इंश्योरेंस हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी जी श्रीनिवासन ने कहा, ‘गैलेक्सी स्टार इंश्योरेंस में हमारे विश्वास की जड़ें इस धारणा में निहित हैं कि स्वास्थ्य देखभाल हर परिवार के लिए सुलभ, भरोसेमंद और सक्रिय होना चाहिए। हम ऐसे सोल्यूशन विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो जरूरत के वक्त पर न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करे बल्कि स्वास्थय व तंदुरुस्ती की संस्कृति को बढ़ावा दे।’

कंपनी के अनुसार गैलेक्सी के प्लान में ‘विशिष्ट लाभ’ हैं। इसमें बीमित राशि को बिना किसी सीमा की बहाली शामिल है – इससे ग्राहक को संबंधित पॉलिसी वर्ष में अनेक दावे करने की अनुमति मिलती है। इसके तहत हर बार दावा करने पर कवरेज राशि बहाल हो जाती है। इस क्रम में अस्पताल में दाखिल होने की दावे के बाद भी कवरेज राशि बहाल हो जाती है।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement