facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC ने न्यू एंडोमेंट प्लान की प्रवेश आयु घटाई

Advertisement

एलआईसी की न्यू एंडाेमेंट प्लान-914 एक सहभागिता वाली एंडोमेंट योजना है और यह सुरक्षा और बचत योजना का दोहरा लाभ मुहैया कराती है।

Last Updated- October 13, 2024 | 9:59 PM IST
LIC reduces entry age on new endowment plan to 50 years from 55 years खुशखबरी! LIC की न्यू एंडोमेंट योजना में बड़ा बदलाव, अब 50 की उम्र से ले सकेंगे बीमा योजना का लाभ

सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने न्यू एंडाेमेंट प्लान-914 में प्रवेश के लिए अधिकतम उम्र सीमा 55 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दी है। यानी अब 50 साल की उम्र तक के लोग ही एंडोमेंट प्लान ले सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव 1 अक्टूबर, 2024 से ही प्रभावी हो गया है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने एलआईसी द्वारा इस संबंध में किए गए पत्राचार को देखा है। इसके मुताबिक, ‘नए सरेंडर मानदंडों के अनुसार एलआईसी के ‘न्यू एंडोमेंट प्लान’ में प्रवेश की अधिकतम सीमा 55 से घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है।’

एलआईसी की न्यू एंडाेमेंट प्लान-914 एक सहभागिता वाली एंडोमेंट योजना है और यह सुरक्षा और बचत योजना का दोहरा लाभ मुहैया कराती है। एलआईसी की न्यू एंडोमेंट योजना मृत्यु और परिपक्वता दोनों तरह का लाभ मिलता है। एंडोमेंट योजना एक तरह की जीवन बीमा पॉलिसी होती है जो जीवन बीमा कवर तो देती ही है, परिपक्वता का लाभ भी देती है। पॉलिसी चलने के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में उसके परिजनों को एकमुश्त राशि मुहैया करवाती जाती है और परिपक्वता घटक के तहत परिपक्वता के समय निश्चित भुगतान मुहैया करवाया जाता है।

एलआईसी ने प्रवेश की उम्र शायद इस वजह से घटाई है क्योंकि एक निश्चित उम्र के बाद लोगों की जीवन प्रत्याशा दर बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement