facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने H2FY25 में 6.61 लाख करोड़ रुपये उधारी की योजना का किया ऐलान, सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड भी होंगे जारी

Advertisement

भारत सरकार की सिक्योरिटीज को जारी करने के कैलेंडर जारी करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बाजार उधारी 3, 5, 7, 10, 15,30, 40 और 50 साल की सिक्योरिटीज में होगी।

Last Updated- September 26, 2024 | 10:04 PM IST
FPI registration process will be easier for government bond investors: SEBI सरकारी बॉन्ड निवेशकों के लिए आसान होगी FPI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: SEBI

सरकार ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बाजार से 6.61 लाख करोड़ रुपये उधारी लेने की अपनी योजना की घोषणा की है। यह बाजार से 14.01 लाख करोड़ रुपये कुल उधारी के लक्ष्य का करीब 47 प्रतिशत और बाजार की उम्मीद के अनुरूप है। इसमें 20,000 करोड़ रुपये का सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड जारी किया जाना शामिल है। 6.61 लाख करोड़ रुपये की सकल बाजार उधारी 21 साप्ताहिक नीलामियों के माध्यम से पूरी की जाएगी।

भारत सरकार की प्रतिभूतियों को जारी करने के कैलेंडर जारी करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा है कि बाजार उधारी 3, 5, 7, 10, 15,30, 40 और 50 साल की सिक्योरिटीज में होगी।

सॉवरिन ग्रीन बॉन्डों सहित विभिन्न परिपक्वता वाली उधारी 3 साल (5.3 प्रतिशत), 5 साल (10.6 प्रतिशत), 7 साल (7.6 प्रतिशत) , 10 साल (24.8 प्रतिशत), 15 साल (13.2 प्रतिशत), 30 साल (12.1 प्रतिशत), 40 साल (15.9 प्रतिशत) और 50 साल (10.6 प्रतिशत) की होगी।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ऋण मुक्ति प्रोफाइल को सुचारु करने के लिए सरकार सिक्योरिटीज की पुनर्खरीद या स्विचिंग करेगी।

इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘राजस्व के अनुकूल परिदृश्य और महत्त्वाकांक्षी पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को देखते हुए इक्रा का अनुमान है कि सरकार का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2025 के 16.1 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी के 4.9 प्रतिशत के बराबर या इससे कुछ कम रहेगा।’

नायर ने कहा कि बाजार उधारी वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही के लिए घोषित राशि से अधिक होने की संभावना नहीं दिख रही है।

बॉन्ड बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि उधारी कैलेंडर बजट की राशि के अनुरूप है, जिसमें विभिन्न अवधियों में वितरण में केवल मामूली समायोजन किया गया है।

पहली छमाही में सुस्त मांग के बावजूद सरकार सॉवरिन ग्रीन बॉन्डों से 20,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

पीएनबी गिल्ट्स के एमडी और सीईओ विकास गोयल ने कहा, ‘उधारी बजट की राशि है, क्योंकि उन्होंने पहली छमाही में 10,000 करोड़ रुपये का ग्रीन बॉन्ड इश्युएंस रद्द कर दिया था। कम अवधि के बजाय ज्यादा अवधि के बॉन्ड से ज्यादा उधारी की योजना बनाई गई है। कम अवधि के बॉन्डों की कम आपूर्ति के कारण उसका यील्ड ऊपर जाएगा।’

एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘बाजार आपूर्ति में किसी कटौती की उम्मीद नहीं कर रहा था, लेकिन पुनर्वितरण की उम्मीद की जा रही थी, जिसकी वजह से यील्ड घटा है।’

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement