facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकिंग सेक्टर में बदलाव! RBI ने कहा: पांच वर्षों में पहली बार सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की बढ़ी संख्या

Advertisement

सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2025 के सालाना आधार पर 0.22 प्रतिशत बढ़कर 7,57,641 हो गई, जबकि एक साल पहले कर्मचारियों की संख्या 7,56,015 थी

Last Updated- December 30, 2025 | 9:44 PM IST
Reserve Bank of India (RBI)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की संख्या में 5 वर्षों में पहली बार वृद्धि हुई, जबकि इस दौरान निजी क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है।

सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2025 के सालाना आधार पर 0.22 प्रतिशत बढ़कर 7,57,641 हो गई, जबकि एक साल पहले कर्मचारियों की संख्या 7,56,015 थी। वहीं इस दौरान निजी बैंकों के कर्मचारियों की संख्या 0.86 प्रतिशत घटकर 8,38,150 रह गई, जो एक साल पहले 8,45,407 थी।  सरकारी बैंकों ने इसके  पहले बैलेंस शीट में सुधार के साथ समेकन पर ध्यान दिया था। अब बेहतरीन बैलेंस शीट होने और नियामक माहौल बेहतर होने के कारण उन्होंने भर्तियां शुरू कर दी है। वहीं निजी बैंक कर्मचारी बढ़ाने के बजाय तकनीक और डिजिटल पहल पर ध्यान दे रहे हैं। 

ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर और फाइनैंशियल सर्विस रिस्क लीडर विवेक अय्यर ने कहा, ‘सरकारी बैंकों ने समेकन, नियामकीय सुधार, सेवानिवृत्तियों और कुशलता अभियानों के कारण भर्तियां रोक दी थी।’ उन्होंने कहा कि बैलैंस शीट में सुधार, नियामकीय सरलता की संभावनाओं और घरेलू वृद्धि को देखते हुए अब वे धीरे धीरे भर्तियां फिर शुरू कर रहे हैं। खासकर प्रबंधन के स्तर पर कर्मचारियों के नौकरियां छोड़ने के कारण कर्मचारियों की कमी की भरपाई के लिए भर्तियां कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement