facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने बड़े MFIs को दी राहत, क्रेडिट गारंटी सीमा ₹300 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,000 करोड़ की

Advertisement

ऐसे संस्थानों में 2,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक प्रबंधन के अधीन संपत्ति (एयूएम) वाले एमएफआई शामिल हैं

Last Updated- May 26, 2026 | 10:50 PM IST
NCGTC credit guarantee scheme

नैशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (एनसीजीटीसी) ने अपनी क्रेडिट गारंटी योजना के तहत बड़े सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) के लिए ऋण सीमा को मार्च में अधिसूचित 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये कर दिया है। ऐसे संस्थानों में 2,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक प्रबंधन के अधीन संपत्ति (एयूएम) वाले एमएफआई शामिल हैं। सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना 2.0 (सीजीएसएमएफआई 2.0) की घोषणा मार्च में की गई थी।

वाणिज्यिक बैंकों और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) और अन्य एमएफआई को ऋण देने के लिए गारंटी कवर प्रदान करने हेतु इसकी घोषणा की गई थी, ताकि छोटी उधारी लेने वालों को कर्ज दिया जा सके। इस योजना के तहत एनसीजीटीसी द्वारा 20,000 करोड़ रुपये ऋणों की गारंटी दी जानी थी। इस योजना के तहत ऋण वितरण अभी शुरू नहीं हुआ है, क्योंकि सूक्ष्म ऋणदाताओं ने बड़े संस्थानों के लिए 300 करोड़ रुपये की सीमा को अपर्याप्त बताया था।

पिछले सप्ताह जारी एक अधिसूचना में केंद्र सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली एनसीजीटीसी ने बड़े एमएफआई के लिए स्वीकृत राशि को 1,000 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है, जो संस्थान के एयूएम के 20 प्रतिशत की सीमा के अधीन है। इस योजना का उद्देश्य ऋणदाताओं के विश्वास को बहाल करना और विशेष रूप से छोटे और मझोले एमएफआई को मिलने वाले ऋण को बढ़ाना है। वित्त वर्ष 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही और वित्त वर्ष 2026 की समान तिमाही के बीच इन संस्थानों को बैंक से मिलने वाले ऋण में 70 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement