facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब बीमा फंड से नहीं मिलेंगे बोनस और डिविडेंड?

Advertisement

लाभांश, बोनस और डिबेंचर भुगतान पर रोक; आईआरडीएआई की निगरानी और कड़ी होगी

Last Updated- December 16, 2025 | 8:21 AM IST
Health Insurance

सरकार ने सोमवार को संसद में बीमा कानून संशोधन विधेयक, 2025 का एक नया मसौदा पेश किया है। इस मसौदे में जीवन बीमा और कुछ खास तरह के बीमा कारोबार से जुड़े फंडों के इस्तेमाल को लेकर और भी ज्यादा सख्ती करने का प्रस्ताव है और विशेषतौर पर उन पैसों को लाभांश, बोनस या डिबेंचर चुकाने में इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की बात है।

नए प्रस्तावित विधेयक के मुताबिक जीवन बीमा या दूसरी अधिसूचित बीमा करने वाली कंपनियों को बीमा फंड से किसी भी तरह से, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से शेयरधारकों को लाभांश देने, पॉलिसीधारकों को बोनस देने या डिबेंचर का कर्ज चुकाने के लिए पैसे इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। अगर बीमांकिक मूल्यांकन से कोई अधिशेष निकलता है तब उस पैसे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेकिन ऐसे अधिशेष भी आईआरडीएआई द्वारा तय किए गए तरीके के हिसाब से बैलेंसशीट में दिखना चाहिए और कानूनी तौर पर जरूरी रिटर्न के साथ जमा करना होगा।विधेयक में यह भी तय किया गया है कि डिबेंचर के लिए अधिशेष से जो भुगतान किया जाएगा, उस पर एक सीमा होगी। ब्याज समेत कुल भुगतान, घोषित अधिशेष के 50 फीसदी से अधिक नहीं हो सकता।

इसके अलावा, डिबेंचर पर दिया जाने वाला ब्याज भी अधिशेष के 10 फीसदी ज्यादा नहीं हो सकता जब तक कि मूल्यांकन के अनुमानों को तय करते समय इस ब्याज को बीमा फंड में जमा किए गए ब्याज के साथ समायोजित न किया जाए। प्रस्तावित कानून अधिशेष के उस हिस्से को सीमित करता है जिसे शेयरधारकों को आवंटित किया जा सकता है। विधेयक ने तीन मूल कानूनों, बीमा अधिनियम, 1938, भारतीय जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956, और भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा है।

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement