facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की VRR नीलामी से सरकारी यील्ड में गिरावट, नकदी संकट से निपटने की तैयारी

Advertisement

अल्पावधि तीन साल की यील्ड 8 आधार अंक गिरकर 6.69 फीसदी रही।

Last Updated- January 16, 2025 | 10:27 PM IST
RBI MPC

बैंकों के लिए अगली सूचना तक दैनिक आधार पर परिवर्तनीय दर रीपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने के भारतीय रिजर्व बैंक के आश्वासन के बाद 10 साल की सरकारी यील्ड 6 आधार अंक गिरकर 6.75 फीसदी पर बंद हुई। अल्पावधि तीन साल की यील्ड 8 आधार अंक गिरकर 6.69 फीसदी रही।

बुधवार की घोषणा के बाद आज हुई पहली वीआरआर नीलामी में रिजर्व बैंक को अधिसूचित राशि 50,000 करोड़ रुपये के स्थान पर 30,760 करोड़ रुपये की बोली हासिल हुईं। बाजार के भागीदारों के अनुसार इसमें मुख्य रूप से प्राथमिक डीलरों ने हिस्सा लिया जबकि बैंकों ने सीमित भागीदारी की। रिजर्व बैंक ने 6.51 फीसदी की औसत भारांश दर पर कोष का आवंटन किया।

एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने बताया, ‘रिजर्व बैंक ने 10 जनवरी को हुई वीआआर में 2.25 लाख करोड़ रुपये की नीलामी की थी जिसे जरूरत से ज्यादा आवेदन मिले थे।’ उन्होंने बताया, ‘इसकी वजह से बैंकों को आज जरूरत नहीं थी। लिहाजा बैंकों को 14 दिनों के बाद कोष की जरूरत होगी जब धन वापस जाएगा।’

इसके अलावा गुरुवार को 12,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की परिपक्वता के कारण बैंकों पर नकदी का दबाव कम हो गया है। इससे भी मांग कम हुई। बाजार के भागीदारों ने बताया कि जीएसटी के लिए राशि जारी किए जाने के बाद वीआरआर नीलामी में बैंकों की भागीदारी जोर पकड़ने की उम्मीद है।

एक प्राथमिक डीलर ने बताया, ‘परिपक्वता और नकदी के कारण बैंकों को कुछ राशि प्राप्त हुई। प्राथमिक डीलरों ने आज (गुरुवार को) ज्यादातर कोष उठाया। जीएसटी की राशि जारी किए जाने के बाद बैंक अधिक हिस्सा लेंगे।’
भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा था कि वह अगले नोटिस तक मुंबई में वीआरआर नीलामी दैनिक आधार पर करेगा। दैनिक नीलामी का उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में मौजूदा नकदी की कमी से निपटना है। बीते कुछ दिनों में बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कमी 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement