facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों की गैर-खाद्य ऋण की सालाना आधार पर वृद्धि दर घटकर 10.2 प्रतिशत

Advertisement

बैंकरों ने कहा कि कमजोर मांग के अलावा अप्रैल-जून के दौरान ऋण में वृद्धि कमजो रहने की वजह यह है कि इस दौरान बैंकों ने वसूली, ऑडिट और अनुपालन पर ज्यादा ध्यान दिया।

Last Updated- July 31, 2025 | 10:15 PM IST
RBI

कृषि और संबंधित गतिविधियों और सेवा क्षेत्र में ऋण के उठाव में भारी गिरावट के कारण 27 जून को समाप्त पखवाड़े में बैंकों की गैर-खाद्य ऋण की सालाना आधार पर वृद्धि दर घटकर 10.2 प्रतिशत रह गई है, जो एक साल पहले 13.8 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि सालाना आधार पर खुदरा और औद्योगिक ऋण की वृद्धि दर भी जून 2025 में कम हुई है।  रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा है कि सेवा क्षेत्र को दिया गया ऋण सालाना आधार पर उल्लेखनीय रूप से घटकर 27 जून 2025 को घटकर 9.6 प्रतिशत रह गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 15.1 प्रतिशत था।

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को बैंक ऋण की वृद्धि घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई है, जो एक साल पहले 8.5 प्रतिशत थी। ट्रेड सेग्मेंट में ऋण घटकर 10.8 प्रतिशत रह गया है, जो जून 2024 में 14.8 प्रतिशत था। इन आंकड़ों में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के आंकड़ों का असर शामिल नहीं किया गया है।

रिजर्व बैंक ने कहा है कि कृषि और संबंधित गतिविधियों में ऋण की वृद्धि 27 जून 2025 को समाप्त पखवाड़े में घटकर 6.8 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 17.4 प्रतिशत थी। बैंकरों ने कहा कि कमजोर मांग के अलावा अप्रैल-जून के दौरान ऋण में वृद्धि कमजो रहने की वजह यह है कि इस दौरान बैंकों ने वसूली, ऑडिट और अनुपालन पर ज्यादा ध्यान दिया। खुदरा ऋण की वृद्धि दर जून 2025 में सालाना आधार पर घटकर 14.7 प्रतिशत रह गई है, जो मुख्य रूप से व्यक्तिगत ऋण, क्रेडिट कॉर्ड और वाहन ऋण सेग्मेंट में कमी के कारण हुआ है।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement