facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST राहत का असर: नवंबर में बीमा प्रीमियम 20% से ज्यादा उछला, एनबीपी में मजबूत बढ़त

Advertisement

बीमा प्रीमियम पर वस्तु एवं सेवा कर 18 प्रतिशत से घटाकर शू्न्य किए जाने और अनुकूल आधार के असर के कारण ऐसा हुआ है

Last Updated- December 08, 2025 | 10:52 PM IST
Insurance

वित्त वर्ष 2026 में पहली बार नवंबर महीने में बीमा उद्योग के प्रीमियम में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। बीमा प्रीमियम पर वस्तु एवं सेवा कर 18 प्रतिशत से घटाकर शू्न्य किए जाने और अनुकूल आधार के असर के कारण ऐसा हुआ है।

जीवन बीमा कंपनियों का नवंबर में न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) करीब 23 प्रतिशत बढ़कर 31,119.6 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि गैर जीवन बीमाकर्ताओं ने सालाना आधार पर 24.17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है और यह 26,897.4 करोड़ रुपये हो गया है।

लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एनबीपी सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 15,869.71 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि निजी जीवन बीमाकर्ताओं का एनबीपी सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2025 में 15,249.93 करोड़ रुपये पहुंचा है।

इस अवधि के दौरान जीवन बीमाकर्ताओं का व्यक्तिगत प्रीमियम सालाना आदार पर 26.4 प्रतिशत बढ़कर 14,939 करोड़ रुपये जबकि ग्रुप बिजनेस प्रीमियम 49 प्रतिशत से अधिग बढ़कर 16,180.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर में जीवन बीमाकर्ताओं ने सालाना आधार पर 48.44 प्रतिशत अधिक बीमा पॉलिसियों की बिक्री की है और इनकी संख्या बढ़कर 22 लाख हो गई है।

बीएफएसआई केयरएज रेटिंग्स में एसोसिएट डायरेक्टर सौरभ भालेराव ने कहा, ‘जीवन और गैर जीवन बीमाकर्ताओं को अनुकूल आधार का लाभ मिला है। साथ ही प्रीमियम पर जीएसटी में बदलाव और खुदरा स्वास्थ्य बीमा और वाहन बीमा में जोरदार वृद्धि का भी असर हुआ है।’

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement