facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC बैंक व डाइनर्स की नजर B2B कारोबार पर

Advertisement

HDFC बैंक के 1.8 करोड़ क्रेडिट कार्ड प्रचलन में हैं और यह भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला सबसे बड़ा बैंक है, जिससे महीने में करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:27 PM IST
HDFC Bank-Diners Club eyes B2B space to grow credit card business

देश में सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले एचडीएफसी बैंक ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए डाइनर्स क्लब एसोसिएशन के साथ वाणिज्यक व्यय बढ़ाने को लक्ष्य बनाया है।

एचडीएफसी बैंक के 1.8 करोड़ क्रेडिट कार्ड प्रचलन में हैं और यह भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला सबसे बड़ा बैंक है, जिससे महीने में करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

एचडीएफसी बैंक में भुगतान कारोबार, कंज्यूमर फाइनैंस, टेक्नोलॉजी और डिजिटल बैंकिंग के कंट्री हेड पराग राव ने कहा कि खुदरा या व्यक्तिगत क्षेत्र के अलावा भारत में बिजनेस टु बिजनेस क्रेडिट कार्ड के लिए भी तेजी से अवसर बढ़ रहा है।

राव ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘बी2बी से हमारा आशय है कि सरकार या संस्थान कार्ड से व्यय करें। क्रेडिट कार्ड धारक छोटे व मझोले कारोबारी आपूर्तिकर्ताओं को क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें, जो बहुत बड़ा क्षेत्र है। अवसर के हिसाब से देखें तो यह खुदरा क्षेत्र के बराबर का क्षेत्र है।’

डाइनर क्लब की कंपनी डिस्कवर फाइनैंसियल सर्विसेज के अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रमुख और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रिकॉर्डो लेइते के साथ संयुक्त बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। लेइते ने कहा कि एचडीएफसी बैंक पोर्टफोलियो में न सिर्फ वृद्धि न सिर्फ उपभोक्ता और को ब्रांडों की ओर से जारी रहेगी बल्कि वाणिज्यिक भुगतान की ओर से बी2बी स्पेस में भी तेजी आएगी।’ एचडीएफसी बैंक और डाइनर्स के बीच 10 साल के लिए समझौता है। एचडीएफसी एक मात्र भारतीय बैंक है, जो डाइनर्स के साथ जुड़ा है।

लेइते ने कहा कि हमारी योजना डाइनर्स क्लब पोर्टफोलियो में वृद्धि जारी रखना है। हमने मैरियट के साथ को ब्रांडेड कार्ड की घोषणा की है, जो डाइनर्स क्लब ब्रांड हैं।

पिछले महीने एचडीएफसी बैंक ने मैरियट इंटरनैशनल के ट्रैवल प्रोग्राम मैरियट बोनवाय से हाथ मिलाया था और मैरियट बोनवाय एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड शुरू किया था। इसे देश का पहला को ब्रांडेड होटल क्रेडिट कार्ड बताया गया था।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement