facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank को चालू वित्त वर्ष में लोन ग्रोथ 17-18 फीसदी रहने की उम्मीद

Advertisement

पहली तिमाही में HDFC बैंक का कुल ऋण या अग्रिम 15.8 फीसदी बढ़कर 16.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Last Updated- July 23, 2023 | 3:39 PM IST
सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा , Mcap of 6 of top-10 most valued firms declines by Rs 1.73 trn; HDFC lags

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता HDFC Bank को चालू वित्त वर्ष में अपनी लोन ग्रोथ 17-18 फीसदी रहने की उम्मीद है। मूल कंपनी HDFC का एक जुलाई से HDFC बैंक में विलय हो गया है। इस विलय के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाद HDFC बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।

लोन की मांग पर्याप्त- CFO श्रीनिवासन वैद्यनाथन

पहली तिमाही में HDFC Bank का कुल ऋण या अग्रिम 15.8 फीसदी बढ़कर 16.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। HDFC के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) श्रीनिवासन वैद्यनाथन ने हाल ही में विश्लेषकों से बातचीत में कहा, ‘हमें विश्वास है कि कुल मिलाकर कर्ज की पर्याप्त मांग है।’ उन्होंने कहा कि बैंक कर्ज के मामले में चयनात्मक रुख अपनाएगा। कुछ ऋण में हमारी भागीदारी नहीं रहेगी। ‘अगर कीमत हमारे अनुरूप नहीं है, तो हम उसमें हिस्सा नहीं लेंगे।’

Also read: Adani की 1.1 अरब डॉलर की तांबा परियोजना अगले साल मार्च में चालू होगी

केकी मिस्त्री सबसे ज्यादा मूल्य वाले स्वतंत्र निदेशक बने

इस बीच, अब विलय हो चुकी HDFC लिमिटेड के वाइस चेयरमैन केकी मिस्त्री सबसे ज्यादा मूल्य वाले स्वतंत्र निदेशक बन गए हैं। उनकी अगुवाई में HDFC बैंक समेत सभी लिस्टेड कंपनियों का बाजार मूल्यांकन (M-cap) लगभग 27 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मिस्त्री HDFC Bank के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC लाइफ, टॉरेंट पावर, फ्लिपकार्ट और अन्य कंपनियों से भी जुड़े हैं।

Also Read: HDFC Bank Q1 results: उम्मीद से ज्यादा 30 फीसदी का हुआ मुनाफा, बढ़े शेयर के भाव

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 3:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement