facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank का मुनाफा तीसरी तिमाही में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 12,260 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- January 14, 2023 | 3:05 PM IST
म्युचुअल फंडों ने HDFC बैंक में खरीदे 46,000 करोड़ रुपये के शेयर, Mutual funds bought shares worth Rs 46,000 crore in HDFC Bank

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 18.5 प्रतिशत बढ़कर 12,259.5 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,342.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर उसकी कुल आय बढ़कर 51,207.61 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 40,651.60 करोड़ रुपये थी। बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) 30 दिसंबर, 2022 तक सकल अग्रिमों के मुकाबले 1.23 प्रतिशत पर स्थिर थी।

शुद्ध एनपीए 0.33 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर 2021 के अंत में 0.37 प्रतिशत था। इसी तरह 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय प्रावधान और आकस्मिकताएं 2,806.4 करोड़ रुपये थीं।

एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,994 करोड़ रुपये था। बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 24.6 प्रतिशत बढ़कर 22,987.8 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - January 14, 2023 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement