facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC बैंक ने विदेशी बाजार से जुटाए 75 करोड़ डॉलर

Advertisement

HDFC Bank foreign fundraise : जनवरी 2024 में SBI ने 5 साल के पेपर के माध्यम से 60 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

Last Updated- February 07, 2024 | 10:55 PM IST
सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा , Mcap of 6 of top-10 most valued firms declines by Rs 1.73 trn; HDFC lags

निजी क्षेत्र के भारत के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने विदेशी पेशकश के माध्यम से 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इसमें पहले सस्टेनबल फाइनैंस बॉन्ड इश्यू से जुटाया गया 30 करोड़ डॉलर शामिल है। यह रेगुलेशन एस बॉन्डों से जुटाए गए कुल 75 करोड़ डॉलर का हिस्सा है।

बैंक ने एक बयान में बताया कि 30 करोड़ डॉलर अमेरिकी ट्रेजरी के ऊपर 95 आधार अंक स्प्रेड पर 3 साल की अवधि के लिए जुटाए गए हैं। वहीं 45 करोड़ डॉलर अमेरिकी ट्रेजरी के ऊपर 108 आधार अंक स्प्रेड पर 5 साल के लिए जुटाए गए हैं।

बैंक ने कहा कि यह किसी भारतीय जारीकर्ता द्वारा समान आकार के यूएसडी रेग एस इश्यूएंस के लिए 3 साल के सस्टेनबल बॉन्ड और 5 साल के सीनियर अनसेक्योर्ड बॉन्ड पर सबसे कम क्रेडिट स्प्रेड है।

जनवरी की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक ने 5 साल के पेपर के माध्यम से 60 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिसमें पूरी दुनिया के निवेशकों ने हिस्सा लिया था। बैंक ने 10 अब डॉलर की मध्यावधि नोट योजना के तहत यह धन जुटाया था। साथ ही दिसंबर 2023 में इसने 25 लाख डॉलर के सीनियर अनसिक्योर्ड ग्रीन फ्लोटिंग रेट नोट जारी किए थे जिसकी परिपक्वता 29 दिसंबर, 2028 है।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement