facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm से बात कर रहा HDFC बैंक

Advertisement

राव ने कहा कि HDFC बैंक अगले एक-दो महीने में मोबाइल बैंकिंग ऐप्लीकेशन पुन: पेश करने की योजना बना रहा है।

Last Updated- February 06, 2024 | 10:02 PM IST
म्युचुअल फंडों ने HDFC बैंक में खरीदे 46,000 करोड़ रुपये के शेयर, Mutual funds bought shares worth Rs 46,000 crore in HDFC Bank

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के समूह प्रमुख (भुगतान, उपभोक्ता वित्त, विपणन) पराग राव ने कहा है कि बैंक फिनटेक दिग्गज Paytm के साथ बातचीत कर रहा है और मौजूदा हालात पर नजर बनाए
हुए है।

उन्होंने कहा, ‘Paytm लंबे समय से हमारा भागीदार रहा है। मौजूदा हालात के बारे हमें बहुत ज्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन हम बात कर रहे हैं, इंतजार कर रहे हैं और इस पर नजर लगाए हुए हैं कि अगले कुछ सप्ताहों में क्या होगा।’

आरबीअई ने 31 जनवरी को Paytm पेमेंट्स बैंक को अनुपालन संबंधित कुछ खामियों का हवाला देते हुए 29 फरवरी, 2024 से नई जमाएं और ट्रांजेक्शन स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया था।

राव ने कहा, ‘हम उनके भागीदार हैं, लेकिन साथ ही उनके साथ प्रतिस्पर्धा भी करते हैं। इसलिए, हम भागीदारी और प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पिछले सप्ताह में हमने अपने ‘पेजैप ऐप’ और ‘व्यापार’ (मर्चेंट ऐप), दोनों पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखा है। हम इंतजार कर रहे हैं, देख रहे हैं और आकलन कर रहे हैं और उसी के हिसाब से निर्णय लेंगे।’

राव ने कहा कि एचडीएफसी बैंक अगले एक-दो महीने में मोबाइल बैंकिंग ऐप्लीकेशन पुन: पेश करने की योजना बना रहा है। विभिन्न स्तर के फीडबैक हासिल करने के बाद इस ऐप को विकसित किया गया है।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement