facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank की नजर 1,028 करोड़ रुपये का फंसा कर्ज बेचने पर

Advertisement

स्विस चैलेंज नीलामी के जरिए 100% अग्रिम नकद आधार पर आमंत्रित की गई बोलियां, खुदरा और एसएमई ऋण पोर्टफोलियो शामिल

Last Updated- March 13, 2025 | 9:58 PM IST
HDFC Bank

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े कर्जदाता एचडीएफसी बैंक ने स्विस चैलेंज नीलामी के माध्यम से कुल 1,028 करोड़ रुपये के दो फंसे कर्ज पोर्टफोलियो को बिक्री के लिए रखा है। बैंक ने परिसंपत्तियों को खरीदने में रुचि रखने वाली संस्थाओं से जवाबी बोलियां आमंत्रित की हैं।

नीलामी नोटिस में बैंक ने कहा है कि उसने एक गैर निष्पादित खुदरा पोर्टफोलियो बिक्री के लिए रखा है, जिसमें 478 करोड़ रुपये का मॉर्गेज और आवास ऋण, वाणिज्यिक वाहन ऋण और कृषि ऋण शामिल है। इसके लिए स्विस चैलेंज नीलामी के माध्यम से तथा 100 प्रतिशत अग्रिम नकद आधार पर संस्थाओं से प्रति बोलियां आमंत्रित की गईं हैं।

इस 478 करोड़ रुपये फंसे कर्ज में 329 करोड़ रुपये 1,973 मॉर्गेज और आवास ऋण खातों, 77 करोड़ रुपये 3,232 वाणिज्यिक वाहन ऋण खातों और 72 करोड़ रुपये 2,074 कृषि ऋण खातों से संबंधित है। बैंक ने 550 करोड़ रुपये गैर निष्पादित ऋण बिक्री के लिए रखा है, जिसमें एसएमई ऋण शामिल है। बैंक ने इसके लिए भी स्विस चैलेंज नीलामी के माध्यम से तथा 100 प्रतिशत अग्रिम नकद आधार पर संस्थाओं से बोलियां आमंत्रित की हैं।

दिसंबर 2024 के अंत में बैंक का सकल गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) का अनुपात 1.4 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 0.5 प्रतिशत रहा है। खुदरा सेग्मेंट में जीएनपीए अनुपात 0.8 प्रतिशत रहा, जबकि वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकिंग (सीआरबी) सेग्मेंट में एनपीए 2 प्रतिशत रहा।

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement