facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI आईडी से जोड़ा जा सकेगा एचडीएफसी का रुपे क्रेडिट कार्ड

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 12:01 AM IST
Transactions through UPI linked RuPay cards doubled, transactions worth Rs 63,825 crore UPI से जुड़े रुपे कार्ड से लेनदेन दोगुना, 63,825 करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शन

देश में सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला एचडीएफसी बैंक ‘यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड’ फीचर के साथ लाइव हो गया है। ऐसा करने वाला यह निजी क्षेत्र का पहला बैंक है। बैंक के ग्राहक अब अपने रुपे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भीम ऐप व अन्य यूपीआई सक्षम ऐप के साथ यूपीआई पर कर सकेंगे।

बैंक ने गुरुवार को कहा कि अब एचडीएफसी बैंक रुपये क्रेडिट कार्डों को यूपीआई आईडी से जोड़ा जा सकेगा और इससे सीधे सुरक्षित भुगतान और लेन-देन हो सकेगा।

इससे एचडीएफसी बैंक के उपभोक्ताओं को अपने क्रेडिट कार्ड का यूपीआई पर इस्तेमाल का अवसर मिलेगा। साथ ही कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा और क्यूआर कोड के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की स्वीकार्यता हो सकेगी।

एचडीएफसी के आने के बाद पंजाब नैशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक सहित देश के 4 प्रमुख क्रेडिटकार्ड जारीकर्ता अब नए यूपीआई फीचर के साथ लाइव हो गए हैं।

नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राय ने कहा, ‘हमारा मानना है कि रुपे क्रेडिट कार्ड के यूपीआई से जुड़ जाने से बहुत बदलाव आएगा और इससे यूपीआई की स्वीकार्यता बढ़ेगी। इससे बाधारहित, डिजिटल सक्षम क्रेडिट कार्ड अनुभव ग्राहकों को मिल सकेगा। इससे ई-कॉमर्स में इसका इस्तेमाल आसान होगा और इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।’

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement