facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Health Insurance: प्रूडेंशियल और HCL की वामा सुंदरी मिलकर भारत में शुरू करेंगे हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

Advertisement

संयुक्त उपक्रम में प्रूडेंशियल की 70% और वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट की 30% हिस्सेदारी, भारत में प्रूडेंशियल का बीमा सेक्टर में दूसरा बड़ा कदम

Last Updated- March 20, 2025 | 10:24 PM IST
Increase term insurance if dependents and responsibilities increase आश्रित और जिम्मेदारी बढ़े तो टर्म बीमा में इजाफा करें

ब्रिटेन की कंपनी प्रूडेंशियल पीएलसी ने गुरुवार को बताया कि वह एचसीएल समूह की प्रमोटर कंपनी वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट (दिल्ली) के साथ साझेदारी कर भारत में एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनी शुरू करेगी। यह संयुक्त उपक्रम होगा। इसमें प्रूडेंशियल पीएलसी की सहायक इकाई प्रूडेंशियल ग्रुप होल्डिंग्स की हिस्सेदारी 70 फीसदी और वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट की शेष 30 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

यह प्रूडेंशियल का भारत के बीमा कारोबार में दूसरा कदम है। अभी प्रूडेंशियल का आईसीआईसीआई बैंक के साथ साल 2001 ही चल रहा संयुक्त उपक्रम आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस है। इस संयुक्त उपक्रम में आईसीआईसीआई बैंक की हिस्सेदारी 51.04 फीसदी और प्रूडेंशियल की हिस्सेदारी 21.97 फीसदी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी में भी प्रूडेंशियल के ऐसेट प्रबंधन बिजनेस इट्सस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

प्रूडेंशियल पीएलसी के सीईओ अनिल वाधवानी ने बताया, ‘प्रूडेंशियल के लिए भारत प्रमुख रणनीतिक मार्केट है। हमारी पहली शाखा कोलकाता में 1923 में स्थापित हुई थी।’

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement