facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन होंगे महंगे, ब्याज दरों में हो रहा लगातार इजाफा

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 7:59 PM IST
home loan

75 लाख रुपये से अधिक के ऋण पर ब्याज दरें और महंगी होने वाली हैं। इसकी वजह यह है कि ऐसे ऋणों पर जोखिम भार (रिस्क वेटेज) कोविड महामारी से पूर्व के 50 प्रतिशत के स्तर पर आ गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 80 प्रतिशत से कम लोन- टू- वैल्यू (LTV) के लिए रिस्क वेटेज कम कर 35 प्रतिशत कर दिया था। यह राहत शुरू में 31 मार्च 2022 तक दी गई थी। अप्रैल 2022 में मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान यह राहत मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा दी गई थी। उस समय रिस्क वेटेज का निर्धारित करते समय ऋण के आकार पर विचार नहीं किया गया था।

इसके अलावा 75 लाख रुपये से अधिक ऋण के लिए LTV भी 75 प्रतिशत हो गया है। कोविड महामारी में इस शर्त से छूट दी गई थी। इसे सरल शब्दों में कहा जाए तो 75 लाख रुपये से अधिक ऋण लेने के लिए किसी आवास ऋण (होम लोन) ग्राहक को 25 प्रतिशत रकम का अग्रिम भुगतान करना होगा।

राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) के अनुसार वर्ष 2021-22 के दौरान बैंकों और आवास वित्त कंपनियों (housing finance companies ) ने कुल जितने ऋण आवंटित किए थे उनमें 36.36 प्रतिशत या 2.45 लाख करोड़ रुपये मूल्य के ऋण 50 लाख रुपये से अधिक के थे। इसी वर्ष के दौरान 25 लाख से 50 लाख रुपये के ऋण कुल आवंटित ऋणों का 29.35 प्रतिशत (1.98 लाख करोड़ रुपये) थे।

फिलहाल बैंकों ने ऋण दरों में इजाफा नहीं किया है मगर सूत्रों के अनुसार वे जल्द ही हालात की समीक्षा कर इस बारे में कोई निर्णय लेंगे। सूत्रों ने कहा, ऋण की रकम के आधार पर ब्याज में करीब 5 आधार अंक की बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले साल मई से रीपो दर में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरु होने के बाद आवास ऋण पर ब्याज दरों में लगातार इजाफा हो रहा है। मई 2022 और फरवरी 2023 के बीच रीपो दर में 250 आधार अंक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कुछ दिनों पहले मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान नीतिगत दर 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखी गई थी।

ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी के कारण आवास ऋण पर ब्याज दर पिछले साल मई की 6.5 प्रतिशत से बढ़कर अब 9 प्रतिशत से अधिक हो गई है। करीब 40 प्रतिशत खुदरा ऋण रीपो दर से जुड़े हैं और शेष सीमांत लागत आधारित उधारी दर (MCLR) से जुड़े हैं।

देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 800 से अधिक क्रेडिट स्कोर रखने वाले ग्राहकों से 9.15 प्रतिशत ब्याज लेता है। होम लोन देने वाली देश की सबसे बड़ी वित्तीय कंपनी HDFC ऋण किसी भी आकार के ऋण के लिए 760 और इससे अधिक क्रेडिट स्कोर रखने वाले ग्राहकों से विशेष पेशकश के तहत 8.70 प्रतिशत ब्याज ले रही है। ICICI Bank 75 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर 9.6 प्रतिशत से 9.9 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रहा है।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement