facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईबीबीआई ने रखा आपस में जुड़ी इकाइयों के लिए समन्वित दिवालिया समाधान का प्रस्ताव

Advertisement

साल 2019 में भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई में बैंकों के एक समूह ने एनसीएलटी के मुंबई पीठ से वीडियोकॉन समूह की 15 कंपनियों को काफी हद तक संयुक्त करने की अनुमति मांगी थी।

Last Updated- February 05, 2025 | 10:21 PM IST
IBBI

भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया बोर्ड (आईबीबीआई) ने एक चर्चा पत्र में आईबीसी नियमनों में संशोधनों के लिए कहा है। इनमें दिवालियापन के तहत समूची कंपनी और उसके विशिष्ट कारोबारों या परिसंपत्तियों दोनों ही स्थितियों के लिए एक साथ समाधान योजनाओं को आमंत्रित करने की अनुमति देना शामिल है।

नियामक ने कहा, ‘इस प्रस्ताव से यह जररूत खत्म हो जाएगी कि समाधान पेशेवर किसी परिसंपत्ति से जुड़ी योजनाओं की मांग केवल तभी कर सकते हैं, जब समूचे कॉरपोरेट देनदार के लिए समाधान योजनाओं को आमंत्रित करने के प्रयास विफल हो गए हों।’

आईबीबीआई ने कहा है कि मौजूदा आईबीसी प्रक्रिया हरेक इकाई को स्वतंत्र इकाई के रूप में मानती है और आधुनिक कारोबारी तंत्र में आम तौर पर मौजूद परस्पर निर्भरता के जटिल जाल को नजरअंदाज कर देती है। उसने कहा कि रियल एस्टेट, बिजली उत्पादन आदि जैसे क्षेत्रों में परस्पर जुड़े संचालन और वित्त के साथ जटिल कॉरपोरेट संरचनाओं के बढ़ते प्रचलन ने दिवालिया समाधान के लिए और बारीकी से विभिन्न पहलुओं की जररूत जताई है।

किंग स्टब ऐंड कासिवा, एडवोकेट्स ऐंड अटॉर्नीज में पार्टनर सुकृत कपूर ने कहा, ‘आपस में जुड़ी इकाइयों के सीआईआरपी के समन्वय के लिए विनियमित तंत्र की शुरूआत समूह दिवालियापन ढांचे की ओर बहुप्रतीक्षित लेकिन देर से उठाया गया कदम है। इस संशोधन के, अगर आगे बढ़ता है, बाद समूह की ऐसी इकाइयों के लिए एकल समाधान पेशेवर ही होगा और भारतीय संकटग्रस्त परिसंपत्ति बाजार में परिसंपत्तियों के संयुक्त अधिग्रहण को सक्षम करेगा।’

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस लिमिटेड जैसे हाल के दिवालिया मामलों ने आपस में जुड़ी इकाइयों के मामले में अधिक परिष्कृत दृष्टिकोण की आवश्यकता बताई है। आईबीबीआई ने कहा कि मौजूदा ढांचा कॉरपोरेट समूहों के भीतर तालमेल और पारस्परिक निर्भरता का लाभ उठाने का महत्त्वपूर्ण अवसर है।

साल 2019 में भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई में बैंकों के एक समूह ने एनसीएलटी के मुंबई पीठ से वीडियोकॉन समूह की 15 कंपनियों को काफी हद तक संयुक्त करने की अनुमति मांगी थी। एनसीएलटी ने माना कि हालांकि ऐसा कोई एकल पैमाना नहीं है जिसके आधार पर संयुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी या नहीं दी जा सकती है, लेकिन कुछ ऐसे नियंत्रण और मापदंड हैं जिन्हें लागू किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement