facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IBC ने लेनदारों की समिति (CoC) से सूचना ज्ञापन (IM) पर चर्चा करने का आग्रह किया

Advertisement

यह महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी के बारे में पूरी और विस्तृत जानकारी होती है।

Last Updated- August 13, 2025 | 10:48 PM IST
A performance appraisal of IBC

भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबी) ने अपने नवीनतम न्यूजलेटर में लेनदारों की समिति (सीओसी) से सूचना ज्ञापन (आईएम) पर चर्चा करने का आग्रह किया है। यह महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी के बारे में पूरी और विस्तृत जानकारी होती है। दिवाला नियामक ने लेनदारों से यह भी कहा है कि वे अपने द्वारा किए गए किसी भी ऑडिट, जैसे स्टॉक ऑडिट, लेन-देन ऑडिट, या फोरेंसिक ऑडिट को समाधान पेशेवर के साथ साझा करें ताकि सटीक सूचना ज्ञापन तैयार किया जा सके।

आईबीबीआई ने अपने हाल के चर्चा पत्र में सीओसी से अपनी बैठकों में बोलीदाताओं की पात्रता पर औपचारिक चर्चा करने का अनुरोध किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक नियामक यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि सीओसी द्वारा उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाए क्योंकि कई अदालती फैसलों में उनके आचरण पर टिप्पणियां की गई हैं।

आईबीबीआई के चेयरपर्सन रवि मित्तल ने कहा, ‘सटीक सूचना ज्ञापन बनाने में समाधान पेशेवर की मदद करने के लिए लेनदारों को सीडी से संबंधित संपत्ति व देनदारियों की अहम जानकारी मुहैया कराने की जरूरत है। इनसे अवॉयडेंस ट्रांजैक्शन के लिए आवेदन तैयार करने में मदद मिलती है।  साथ ही इससे संपत्ति का सही मूल्यांकन सुनिश्चित होता है।’ मित्तल ने कहा कि ज्ञापन में वित्तीय विवरणों में दर्शाए गए संबंधित पक्ष लेनदेन का भी खुलासा किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement