facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ICICI बैंक पर नौकरी छीनने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Advertisement

782 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर एआईपीसी ने जताई चिंता, अनैतिक कदम बताया

Last Updated- March 27, 2025 | 11:02 PM IST
ICICI Bank

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख विभाग ने देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक में हाल के दिनों में 782 कर्मचारियों की सेवाएं कथित रूप से बिना उचित प्रक्रिया के समाप्त करने पर चिंता जताई है। कांग्रेस के विभाग ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) ने बैंक के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती को लिखे पत्र में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक में कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करना अनैतिक और खराब कार्यस्थल की नीतियों को दर्शाता है।

एआईपीसी को इस निजी बैंक के 82 पूर्व कर्मचारियों के हस्ताक्षर वाला पत्र मिला है। इस पत्र के अनुसार बैंक ने कर्मचारियों की सेवाओं को कथित रूप से अनैतिक ढंग से समाप्त किया है और बैंक ने उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। एआईपीसी की जांच से जानकारी मिली है कि बैंक ने छह माह की अवधि के दौरान 782 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि बैंक के दो पूर्व कर्मचारियों ने मार्च में आत्महत्या कर ली है।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement