facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI बैंक कैंसर अस्पताल बनाने के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर को देगा 1,200 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 2:26 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

ICICI बैंक ने शुक्रवार को टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) को 1,200 करोड़ रुपये देने का वादा किया, जिससे कैंसर के इलाज की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। ICICI फाउंडेशन की इस पहल के तहत मुंबई के बाहरी इलाके नवी मुंबई के खारघर, पंजाब के मुल्लांपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तीन नए अस्पताल बनाए जाएंगे।

देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक के चेयरमैन गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि तीन अस्पताल 2027 तक पूरी तरह काम करने लगेंगे और इनके जरिए TMC हर साल 25,000 से अधिक कैंसर रोगियों का इलाज कर सकेंगा। उन्होंने यहां इन अस्पतालों की स्थापना के लिए तीन सहमति पत्रों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह उस समस्या को हल करने की दिशा में एक कदम है, जिसके आगे और बढ़ने की आशंका है।’ उन्होंने कहा कि इस समय बैंक अपने CSR बजट का लगभग 25 फीसदी स्वास्थ्य सेवा पर खर्च करता है, जो जरूरत के आधार पर कम या ज्यादा हो सकता है।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement