facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण 9 लाख करोड़ रुपये पार

Advertisement

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर मंगलवार के मुकाबले ICICI बैंक का शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Last Updated- September 18, 2024 | 11:26 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) बुधवार को 9 लाख करोड़ रुपये पार कर गया। बैंक का शेयर भी 1,288.05 रुपये के नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर मंगलवार के मुकाबले बैंक का शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इस साल आईसीआईसीआई बैंक का शेयर अभी तक 28 प्रतिशत तक उछल चुका है जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 9.07 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 15 प्रतिशत की तेजी आई है। इस समय आईसीआईसीआई बैंक बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल से पीछे है।

आईसीआईसीआई बैंक का कहना है कि आने वाले समय में वह कर पूर्व मुनाफा (ट्रेजरी कारोबार इसमें शामिल नहीं) बढ़ाने पर ध्यान देगा। बैंक का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर लाभ कमाने के काफी अवसर मौजूद हैं।

वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट में आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि वह नियमित रूप से अपने ऋण खाते का आकार बढ़ाने पर जोर देगा। केआर चोकसी शेयर्स ऐंड सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक चुनौतियों के बावजूद मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

इस ब्रोकरेज कंपनी के विश्लेषकों के अनुसार बैंक का प्रदर्शन उनके अनुमान के अनुरूप ही रहा है। ब्रोकरेज कंपनी का मानना है कि बैंक के कारोबार की गति तेज रहेगी जिससे उसे मजबूत प्रतिफल अनुपात (रिटर्न रेश्यो) बरकरार रखने में मदद मिलेगी। इस ब्रोकरेज कंपनी ने कहा, ‘हमने आईसीआईसीआई बैंक के शेयर पर खरीदें रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 1,430 रुपये का लक्ष्य रखा है।‘

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement