facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AIF प्रावधान के बाद भी ICICI बैंक का मुनाफा रहेगा मजबूत

Advertisement

ICICI बैंक का NIM अगली तिमाही के दौरान करीब 10 आधार अंक तक घटने की संभावना है, क्योंकि जमाओं की लागत और बढ़ सकती है।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:04 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का कहना है कि कोषों की बढ़त लागत और वैकल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) पर प्रावधान की वजह से दबाव के बावजूद निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक (बीबीबी-) का आय परिदृश्य मजबूत बने रहने की संभावना है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है, ‘मजबूत ऋण वृद्धि और कम ऋण लागत से हमारे आय अनुमान को मदद मिली है। ऋण वृद्धि 17-20 प्रतिशत के दायरे में मजबूत बने रहने की संभावना है। हमें नियामक द्वारा लगाए गए ऊंचे जोखिम भारांक की वजह से असुरक्षित रिटेल ऋणों की वृद्धि में बड़ी गिरावट आने की आशंका नहीं है।’

बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) अगली तिमाही के दौरान करीब 10 आधार अंक तक घटने की संभावना है, क्योंकि जमाओं की लागत और बढ़ सकती है।

एसऐंडपी ने कहा है कि बैंक का एनआईएम 31 दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में 10 आधार अंक तक घट गया। खासकर नई जमाएं ज्यादा ब्याज देने वाली होने की वजह से एनआईएम पर दबाव पड़ा। होलसेल जमाओं में इजाफा दर्ज किया गया।
सुधरते परिचालन परिवेश की वजह से प्रावधान संबंधित खर्च कुल ऋणों के 60-80 आधार अंक पर कमजोर बने रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement