facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Pru Life ने उतारा BSE 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड, इस नई स्कीम में क्या है खास?

Advertisement

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) एक ऐसी योजना है जिसमें बीमा और निवेश, दोनों के फायदे एक साथ मिलते हैं

Last Updated- November 05, 2025 | 7:46 PM IST
ICICI Prudential Life

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) के लिए एक नया फंड — ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड’ — लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह फंड निवेशकों को भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में भाग लेने का अवसर देगा। साथ ही, उन कंपनियों पर फोकस करेगा जो मौलिक रूप से मजबूत हैं लेकिन फिलहाल अपने वास्तविक मूल्य से नीचे कारोबार कर रही हैं।

फंड कहां करेगा निवेश?

कंपनी के अनुसार, यह नया फंड अब निवेश के लिए खुला है और बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स को ट्रैक करेगा। इस इंडेक्स में 50 कंपनियां शामिल हैं, जिन्हें कमाई (Earnings), बुक वैल्यू (Book Value) और बिक्री के मुकाबले शेयरों की कीमत (sales relative to price) जैसे वैल्यू-आधारित मानकों के आधार पर चुना गया है।

फंड का मकसद ऐसी मजबूत कंपनियों में निवेश के अवसरों को पहचानना है जो अस्थायी रूप से अपने वैल्यूएशन से कम दाम पर (Undervalued) हैं। कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे इन कंपनियों के शेयर अपने उचित मूल्य (Fair Valuation) की ओर बढ़ेंगे, निवेशकों को इससे लॉन्ग टर्म लाभ मिल सकता है।

Also Read: Sectoral ETFs: हाई रिटर्न का मौका, लेकिन टाइमिंग और जोखिम की समझ जरूरी

फंड की क्या है इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

यह इंडेक्स फंड एक सिस्टेमैटिक और नियम-आधारित निवेश प्रक्रिया का पालन करता है और हर तिमाही में पुनर्गठित (reconstituted) किया जाता है, ताकि यह लार्ज, मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट्स में बदलते मूल्य अवसरों (value opportunities) के अनुरूप बना रहे। इससे ग्राहकों को कम प्रयास और मिनिमम ट्रैकिंग एरर के साथ एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो तक पहुंच मिलती है।

हालांकि, नियामकीय प्रावधानों के कारण फंड को हर समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में उनके भार (weights) के अनुसार निवेश करने की अनुमति नहीं मिल सकती। इसके परिणामस्वरूप कुछ हद तक ट्रैकिंग एरर की संभावना हो सकती है।

कैसा रहा है बेंचमार्क का प्रदर्शन?

आंकड़े बताते हैं कि बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स ने साल 2006 से 2024 के बीच 19 में से 12 वर्षों में अपने पैरेंट इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह दर्शाता है कि एक अनुशासित वैल्यू इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी लंबे समय में मजबूत रिटर्न देने की क्षमता रखती है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर मनीष कुमार ने कहा, “यह एक पैसिवली मैनेज्ड फंड है, हमारे यूएलआईपी (ULIP) ग्राहकों को भारत की विकास यात्रा में शामिल होने का एक सरल और पारदर्शी तरीका प्रदान करेगा। यह फंड उन्हें लॉन्ग टर्म वैल्यू इन्वेस्टिंग की रणनीति के माध्यम से वेल्थ क्रिएशन का अवसर देगा।”

Also Read: Mutual Fund में बड़े बदलाव की तैयारी! निवेशकों का बढ़ेगा रिटर्न, फंड मैनेजर्स के लिए राह होगी कठिन

ULIPs क्या है?

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) एक ऐसी योजना है जिसमें बीमा और निवेश, दोनों के फायदे एक साथ मिलते हैं। इस योजना में आपको लाइफ कवर मिलता है, यानी आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। इसके साथ ही, यह योजना आपके पैसे को निवेश के जरिए बढ़ाने में मदद करती है। इस तरह यूएलआईपी आपके भविष्य की सुरक्षा और धन सृजन — दोनों का साधन है।

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement