facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IFSC को ऐसा मंच तैयार करने की जरूरत है जहां ‘ग्रीन क्रेडिट’ का कारोबार किया जा सके: FM सीतारमण

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत के पास अपनी शुद्ध शून्य प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए 10100 अरब अमेरिकी डॉलर का ‘फंडिंग गैप’ है।

Last Updated- January 11, 2024 | 1:40 PM IST
Congress accuses Finance Minister of insulting restaurant businessman कांग्रेस का वित्त मंत्री पर रेस्तरां कारोबारी के अपमान का आरोप
Representative Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत के पास अपनी शुद्ध शून्य प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए 10100 अरब अमेरिकी डॉलर का ‘फंडिंग गैप’ है। उन्होंने साथ ही आईएफएससी से एक ऐसा मंच तैयार करने को कहा जहां ‘ग्रीन क्रेडिट’ का कारोबार किया जा सके।

गिफ्ट सिटी में ‘आधुनिक भारत की एक आकांक्षा’ सत्र में मंत्री ने कहा कि भारत में कंपनियां आईएफएससी एक्सचेंज पर सीधी सूचीबद्ध होने के साथ जल्द ही वैश्विक कोष तक पहुंच कायम कर पाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ गिफ्ट आईएफएससी में स्टॉक की बहुप्रतीक्षित प्रत्यक्ष रूप से सूचीबद्ध होने की घोषणा पहले की गई है। हम व्यवस्थित तरीके से प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि यह जल्द से जल्द पूरी होगी। इससे भारतीय कंपनियां भारत में सूचीबद्ध होने वाले वैश्विक कोषों तक आसानी से पहुंच प्राप्त कर सकेंगी।’’

सरकार ने पिछले साल सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों को गिफ्ट सिटी में आईएफएससी (अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र) एक्सचेंज पर सीधे खुद को सूचीबद्ध करने की अनुमति देने का फैसला किया था। मंत्री ने कहा कि भारत के पास अपनी शुद्ध शून्य प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए 10100 अरब अमेरिकी डॉलर का ‘फंडिंग गैप’ है जिसे 2070 तक पूरा किया जाना है। गिफ्ट सिटी उस अंतर को पाटने में मदद कर सकती है।

उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारियों को एक मंच तैयार करने के लिए काम करना चाहिए…ताकि ‘ग्रीन क्रेडिट’ खरीदा व बेचा जा सके।

सीतारमण ने कहा, ‘‘ मियावाकी वन पूरे देश में बढ़ रहे हैं। इसके लिए तथा अन्य ऐसी प्रथाओं का श्रेय वनीकरण या ऐसी गतिविधियों को जाता है जो हरित प्रमाणीकरण से भरपूर हैं। इसका मतलब है नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि। यानी मैं यहां आकर यह कहूंगी कि मेरे पास ‘क्रेडिट’ है, जिससे मुझे व्यापार करने दीजिए। यह मंच उन ‘क्रेडिट’ को खरीदने और बेचने की जगह होना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 1:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement