facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अबू धाबी की IHC ने सम्मान कैपिटल में 8,850 करोड़ रुपये का किया निवेश!

Advertisement

IHC ने सम्मान कैपिटल में दीर्घकालिक निवेश किया है, जिससे भारत में वित्तीय सेवाओं का विस्तार और बोर्ड में बहुमत अधिकार के साथ हिस्सेदारी मजबूत होगी

Last Updated- October 03, 2025 | 9:37 PM IST
सम्मान कैपिटल के एमडी और सीईओ गगन बंगा ने सुब्रत पांडा

अबू धाबी स्थित इंटरनैशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने सम्मान कैपिटल में 8,850 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। सम्मान कैपिटल के एमडी और सीईओ गगन बंगा ने सुब्रत पांडा से बातचीत में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रमुख अंश…

क्या यह कहना उचित होगा कि आईएचसी का निवेश हमेशा के लिए है?

हां, यह हमेशा के लिए है। भारत में वे  वित्तीय सेवाओं के लिए इसी तरह से संपर्क करेंगे, खासकर बैलेंस शीट फाइनैंशियल सर्विसेज के लिए। यह उसके लिए शुरुआत है। इसी तरह वे भारत में अपनी फाइनैंशियल सर्विसेज की स्थिति बनाएंगे। इसलिए सम्मान कैपिटल समय के साथ एक ऑपको और एक होल्डको दोनों बन जाएगी।

तो क्या आईएचसी द्वारा सम्मान कैपिटल के माध्यम से अन्य कंपनियों में और निवेश होंगे?

बिल्कुल।

खुली पेशकश के बाद कंपनी में आईएचसी की कितनी हिस्सेदारी होगी?

खुली पेशकश के अलावा, उनके पास तरजीही इक्विटी के माध्यम से लगभग 26 प्रतिशत और वारंट के कनवर्जन के माध्यम से 15 प्रतिशत होंगे। यह 18 महीनों की अवधि में तीन किस्तों में होगा। तो यह अंतिम संरचना है। अगर खुली पेशकश सफल होती है तो चरम पर उनकी हिस्सेदारी 63 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि खुली पेशकश में क्या होगा। मेरे नजरिए से वह पूंजी वैसे भी कंपनी में नहीं आती है। मेरे नजरिए से 8,500 करोड़ रुपये अहम है और इस हिसाब से उनके पास 41 प्रतिशत से थोड़ा अधिक हिस्सेदारी होगी।

फंड की लागत के हिसाब से आपको कितना फायदा मिलेगा?

सबसे अच्छी स्थिति में हम उम्मीद करते हैं कि समय के साथ ऋण पूंजी की लागत में 150 आधार अंक की कमी आएगी।

बोर्ड की संरचना कैसी होगी?

उनको बहुमत का अधिकार है। हमारे तीन डायरेक्टर अगले साल अगस्त और नवंबर के बीच रिटायर होने वाले हैं। जब वे रिटायर होंगे, तो उनके नामित सदस्य आ सकते हैं। उन्हें कोई जल्दी नहीं है।

Advertisement
First Published - October 3, 2025 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement