facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के मसौदे का असर निजी बैंकों पर, एचडीएफसी, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक पर बढ़ेगा दबाव: रिपोर्ट

Advertisement

रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह बैंकों के ‘व्यापार के स्वरूप और निवेश के लिए विवेकपूर्ण विनियमन’ पर मसौदा प्रस्ताव जारी किया था।

Last Updated- October 07, 2024 | 11:50 PM IST
RBI

बैंकों के कारोबार और उनकी गैर बैंकिंग सहायक इकाइयों को जोड़ने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मसौदे का असर एचडीएफसी बैंक, ऐक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक सहित निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों पर पड़ने की संभावना है। जेफरीज के विश्लेषकों ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है।

रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह बैंकों के ‘व्यापार के स्वरूप और निवेश के लिए विवेकपूर्ण विनियमन’ पर मसौदा प्रस्ताव जारी किया था। इसमें कहा गया है कि बैंक समूह के भीतर केवल एक ही इकाई (बैंक और उसकी समूह इकाइयां) स्वीकार्य व्यवसाय का एक विशेष कामकाज कर सकती हैं।

आगे इसमें कहा गया है कि बैंक समूह के भीतर कई इकाइयां एक ही कारोबार नहीं कर सकतीं या एक ही श्रेणी का लाइसेंस/अथरॉइजेशन या पंजीकरण किसी वित्तीय क्षेत्र के नियामक से नहीं ले सकती हैं। जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित मानकों का असर ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और फेडरल बैंक पर पड़ सकता। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिटी एनालिस्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नजर रखने की जरूरत है कि क्या बिजनेस मॉडल में बदलाव या समूह संस्थाओं के ऋण कारोबार के विलय की सिफारिश की गई है।

एक्सिस बैंक की एनबीएफसी सहायक इकाई ऐक्सिस फाइनैंस, आईसीआईसीआई बैंक की आईसीआईसीआई होम फाइनैंस, कोटक महिंद्रा बैंक की कोटक प्राइम और कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट और फेडरल बैंक की फेडबैंक फाइनैंशियल सर्विसेज हैं।

सोमवार को ऐक्सिस बैंक के शेयर 2.31 प्रतिशत गिरकर 1,150.30 रुपये, एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.24 प्रतिशत गिरकर 1,619.65 रुपये पर बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.47 प्रतिशत गिरकर 1,800 रुपये पर बंद हुआ। फेडरल बैंक के शेयर 5 प्रतिशत गिरे।

(स्पष्टीकरणः कोटक परिवार द्वारा नियंत्रित इकाइयों की बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में उल्लेखनीय हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement