facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनसिक्योर्ड लोन को लेकर नियम सख्त किए जाने से बफर कैपिटल पर 0.5% तक का प्रभाव: BoB

Advertisement

बैंक के मोबाइल ऐप बीओबी वर्ल्ड मामले के बारे में पूछे जाने पर चंद ने कहा कि मौजूदा मामले का बैंक के जमा आकर्षित करने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Last Updated- November 24, 2023 | 9:22 AM IST
bob, Bank of Baroda
Representative Image

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक देवदत्त चंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि रिजर्व बैंक के असुरक्षित माने जाने व्यक्तिगत उपभोक्ता कर्ज के लिये जोखिम भार बढ़ाने से बैंक के पूंजी ‘बफर’ पर 0.50 प्रतिशत तक का प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने यहां उद्योग मंडल फिक्की और भारतीय बैंक संघ के कार्यक्रम (एफआई-बीएसी) के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा कि बैंक की पूंजी पर्याप्तता पर 0.40-0.50 प्रतिशत का प्रभाव पड़ेगा।

बीओबी प्रमुख ने कहा कि यह प्रभाव उद्योग के अनुरूप है। तीस सितंबर की स्थिति के अनुसार बैंक की पूंजी पर्याप्तता संतोषजनक स्तर 15.30 प्रतिशत के स्तर पर थी।

यह भी पढ़ें : बैंकों का ग्राहक बढ़ाने पर ध्यान, नहीं होता समाधान: RBI डिप्टी गवर्नर

बैंक के मोबाइल ऐप बीओबी वर्ल्ड मामले के बारे में पूछे जाने पर चंद ने कहा कि मौजूदा मामले का बैंक के जमा आकर्षित करने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 अक्टूबर को कुछ गड़बड़ियों का पता चलने के बाद बैंक को अपने मोबाइल ऐप बॉब वर्ल्ड पर नये ग्राहकों को जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया था। फिलहाल मामले में फॉरेंसिक जांच जारी है।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 9:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement